RBSE 8th Result 2023 : राजस्थान बोर्ड आठवीं का रिजल्ट कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने किया कन्फर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


RBSE 8th Result 2023 : राजस्थान बोर्ड के आठवीं क्लास का रिजल्ट कल जारी होगा. यह जानकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट करके दी है. कल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आठवीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 17 मई को दोहपर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा. आठवीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख बच्चे शामिल हुए थे. बता दें कि राजस्थान बोर्ड आठवीं के बच्चों को मार्क्स की बजाए ग्रेड देता है. डी ग्रेड तक बच्चे पास माने जाते हैं. वहीं ई1 और ई2 ग्रेड आता है तो समझिए फेल है. यदि एक या दो विषय में ई ग्रेड आता है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास हो सकते हैं. राजस्थान में आठवीं के बच्चों को फेल करने का प्रावधान है.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला  के अनुसार आठवीं क्लास का रिजल्ट कल 17 मई को दोपहर 12 बजे जयपुर शिक्षा शंकुल से घोषित किया जायेगा. आठवी बोर्ड की परीक्षा प्रदेश के 9401 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. जिसमें  सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 13 लाख से ज्यादा बच्चे शामिल हुए थे. पिछले साल कुल 12.63 लाख बच्चों ने आठवीं की परीक्षा दी थी. जिनमें से 94.97% लड़के और 96.30% लड़कियां ने परीक्षा पास की थी.

आठवीं का रिजल्ट कैसे चेक करें ?

आपके शहर से (जयपुर)

राजस्थान बोर्ड आठवीं क्लास का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा. उसे ओपन करने पर रोल नंबर डालकर सबमिट करें. रिजल्ट ओपन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-
CISF Jobs : 12वीं कर लिया है पास तो सीआईएसएफ में कैसे हो सकते हैं भर्ती ? जानें तरीका
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड के 3 लाख स्टूडेंट का खत्म होगा इंतजार, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक

Tags: Board Results, Education news, Rajasthan education board

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें