Darbhanga News: LNMU की प्रोफेसर ने दुबई में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा, यूनिवर्सिटी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. पर्यावरण को लेकर सभी चिंतित हैं. इसके बचाव को लेकर कई कार्यक्रम और उपाय बताए जा रहे हैं. इसी बीच ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.शहनाज जमील ने दुबई में अमेरिका व इजरायल के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मुद्दे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में अपना शोध पढ़ा. बीते 8 और 9 मई 2023 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में उन्होंने “ग्लोबल वार्मिंग एंड इट्स इफेक्ट ऑन अर्थ सिस्टम इन नॉर्थ बिहार” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. कॉन्फ्रेंस में अमेरिका, चीन, रूस, टर्की, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, यूएई और भारत आदि देशों के विद्वानों ने भाग लिया.

सफलतापूर्वक कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर वनस्पति विज्ञान विभाग पहुंचने पर विभागीय शिक्षक एवं कर्मियों ने उनका फूलों से स्वागत किया. प्रो. शहनाज ने बताया कि इस तरह के आयोजन में भाग लेने से ज्ञानवर्धन होता है. जिसका लाभ छात्र- छात्राओं एवं समाज को भी मिलता है. उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- कॉन्फ्रेंसों के माध्यम से शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी तेजी से बदलते भारतवर्ष को अंतररष्ट्रीय पटल पर एक नई दिशा के साथ स्थापित कर सकते हैं. इससे भाग लेने वाले को शोध के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है.उन्हें दिशानिर्देश भी प्राप्त होता है.

विभागीय शिक्षक डॉ.गजेन्द्र प्रसाद, डॉ.आनंद मोहन मिश्र, डॉ. ख्वाजा सलाहुद्दीन तथा डॉ. अंकित कुमार सिंह के साथ ही शिक्षकेतर कर्मी हेमंत कुमार झा, रंजीत पासवान, गंगेश्वर प्रसाद, अब्दुर रहमान अंसारी, मेख बहादुर गुखंग, कृष्णा राम तथा बैजू मल्लिक आदि ने प्रो शहनाज के दुबई कॉन्फ्रेंस में जाकर विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी. साथ ही उन्हें बधाई देने वालों में कुलसचिव प्रोफेसर मुश्ताक अहमद, प्रो. प्रेम मोहन मिश्र, प्रो. इंद्रनाथ मिश्र, प्रो. संजय कुमार चौधरी, डॉ. आर एन चौरसिया, मंजीत कुमार चौधरी आदि के नाम शामिल हैं .

.

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 17:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें