मुंबई. आर्यन खान ड्रग्स केस के समय सबसे पहला नाम केपी गोसावी का सामने आया था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आफिस के अंदर आर्यन खान के साथ उसकी सेल्फी वायरल हो हुई थी. अब उसी केपी गोसावी को आर्यन खान मामले में 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की साजिश करने वाला माना जा रहा है. गोसावी ने एसआईटी को दिए बयान में कहा था कि उसने अपने दोस्तों को दिखाने के लिए आर्यन के साथ एक सेल्फी ली थी. इधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आरोप लगाया है कि 2021 के ड्रग्स ऑन क्रूज़ मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के एक ‘स्वतंत्र गवाह’ केपी गोसावी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रची थी.
सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, गोसावी ने 2021 में एनसीबी मुंबई क्षेत्र के प्रमुख समीर वानखेड़े की ओर से धन उगाहने की योजना बनाई थी. प्राथमिकी विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच पर आधारित है, जिसे एनसीबी द्वारा स्थापित किया गया था, जब मामले के नंबर एक गवाह प्रभाकर सेल ने आरोप लगाया था कि वानखेड़े और गोसावी ने आर्यन खान के परिवार से बड़ी रकम वसूलने की योजना बनाई थी.
आर्यन खान के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी
जांच एजेंसी ने कहा कि आर्यन खान के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी, लेकिन फिर भी उन्हें मामले में आरोपी बनाया गया और NCB ने गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने आर्यन खान ड्रग्स-ऑन-क्रूज घटना से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने हाल ही में मामले में मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 स्थानों पर छापे मारे हैं.
NCB दफ्तर के अंदर आरोपी केपी गोसावी ने आर्यन खान के साथ सेल्फफी ली थी, जो बाद में वायरल हो गई थी. (फोटो-Twitter )
केपी गोसावी: ड्रग जब्ती मामले में 9 स्वतंत्र गवाहों में से एक
- NCB कार्यालय के अंदर आर्यन खान के साथ गोसावी की सेल्फी वायरल होने के बाद उसका नाम सबसे पहले सामने आया था.
- गोसावी मुंबई क्रूज ड्रग जब्ती मामले में 9 स्वतंत्र गवाहों में से एक हैं, जिसकी एनसीबी ने जांच की थी.
गोसावी ने एसआईटी को बताया था कि आर्यन खान की तलाशी ली गई लेकिन उसके पास कोई ड्रग नहीं मिला. हालांकि, उसने दावा किया था कि खान के फोन में ड्रग चैट पाए गए थे. - गोसावी को 2021 में एक व्यक्ति को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध में पुणे के चिन्मय देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गोसावी ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है.
- सीबीआई ने कहा कि गोसावी और उनके सहयोगी सांविल डिसूजा ने समीर वानखेड़े की ओर से आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रची.
- FIR में कहा गया है कि बाद में 18 करोड़ रुपये की राशि तय की गई, जिसमें कहा गया कि गोसावी और डिसूजा ने रिश्वत के रूप में 50 लाख रुपये लिए, लेकिन कुछ घंटों के बाद, गोसावी ने इस टोकन राशि का एक हिस्सा वापस कर दिया था.
- सीबीआई की प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन खान के खिलाफ कार्रवाई में केपी गोसावी को “फ्री हैंड” दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया कि ताकि यह आभास हो कि गोसावी एनसीबी अधिकारी था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aryan Khan, CBI, FIR, Mumbai drugs case, NCB, Sameer Wankhede
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 18:39 IST








