मनोहर मनोज ‘अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न’ और योगेंद्र शर्मा ‘साहित्य भारती’ से सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रसिद्ध हास्य कवि मनोहर मनोज को ‘अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न’ से और कवि योगेंद्र शर्मा को ‘साहित्य भारती सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को ‘निरालाश्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया. साहित्य प्रेमी मंडल के तत्वावधान में आयोजित ‘स्वरगंगा कवि सम्मेलन’ में इन कवियों को सम्मानित किया गया.

नई दिल्ली के आईटीओ स्थित हिंदी भवन में आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने की. मुख्य अथिति के रूप में सांसद और गायक मनोज तिवारी उपस्थित हुए. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि वह साहित्य प्रेमी मंडल संस्था को पिछले तीस वर्षों से जानते हैं. इस संस्था ने साहित्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है. ,

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि साहित्य समाज का आईना है.  उन्होंने कहा कि कवि और साहित्यकार समाज का मार्गदर्शन करने का काम करते हैं.

इस अवसर प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल के संचालन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कवि सम्मेलन में डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, मनोहर मनोज, योगेन्द्र शर्मा, पदम अलबेला और विनय विनम्र ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया. डॉ. प्रवीण शुक्ल की कविता भीष्म प्रतिज्ञा पर श्रोता समुदाय ने भरपूर दाद दी और उनकी ग़ज़ल ‘कैसे कह दूं कि थक गया हूं मैं, जाने किस-किस का हौसला हूं मैं’ को श्रोताओं ने भरपूर मन से सराहा. डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र के गीत ‘एक बार जाल और फेंक रे मछेरे, जाने किस मछली में बंधन की चाह हो’ को श्रोताओं ने बहुत मन के साथ सुना.

साहित्य प्रेमी मंडल के अध्यक्ष सूबे सिंह पराशर, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्याक्ष निर्दोष शर्मा और साहित्य सचिव पी. के. आजाद ने सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Tags: Hindi Literature, Hindi poetry, Hindi Writer, Literature

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें