नई दिल्ली. धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने 63 साल के फिल्मी करियर में एक से बढ़ कर एक यादगार सुपरहिट फिल्में दी. स्क्रीन पर उन्होंने कई बड़ी दिग्गज एक्ट्रेसेस के साथ काम भी किया और कई न्यू कमर एक्ट्रेस पर रोमांस भी. इसके साथ ही धर्मेंद्र जब अपनी लाइफ में स्ट्रगल कर रहे थे तब उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. हालांकि जब वक्त बदला तो उन्होंने खुद आगे चल कई फिल्मों में काम करने से डायरेक्टर को सीधे मुंह बना कर दिया था. कुछ ऐसा ही एक्टर रंजीत (Ranjeet) की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कारनामा’ (Kaaranama) के साथ देखा गया.
बता दें कि ‘कारनामा’ साल 1986 में आई थी. इस फिल्म में विनोद खन्ना (Vinod Khanna), फराह नाज (Farah Naaz) ,किमी काटकर (Kimi Katkar) ने लीड रोल प्ले किया था. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म के लिए रंजीत ने सबसे पहले धर्मेंद्र को चुना था और लीड एक्ट्रेस के लिए रेखा को साइन कर लिया था. हालांकि अफसोस आखिर में धर्मेंद्र के साथ ही साथ रेखा ने साइन की हुई इस फिल्म से खुद को बाहर कर लिया.
फिल्म करने से किया इनकार
imdb.com की एक रिपोर्ट्र के अनुसार, विनोद खन्ना से पहले रंजीत ने धर्मेंद्र और रेखा को ‘कारनामा’ ऑफर किया था. रेखा फिल्म के लिए हामी भर चुकी थीं और उन्हें साइनिंग अमाउंट भी मिल चुका था. हालांकि बाद में रेखा ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया. वहीं धर्मेंद्र ने इस फिल्म को ये कहते हुए मना कर दिया कि वह किसी अन्य प्रोजेक्ट के में बिजी हैं.
धर्मेंद्र ने रंजीत को किया खास सुझाव
मीडिया रिपोर्ट्रस की मानें तो धर्मेंद्र इस फिल्म को खूबसूरत एक्ट्रेस अनीता राज (Anita Raj ) के साथ करना चाहते थे. लेकिन रंजीत ने उनकी बात टाल गए. ये बातें तब सामने आई जब रेखा ने रंजीत के सामने शाम में शूटिंग शेड्यील चेंज करने की खास गुजारिश की क्योंकि वह शाम को किसी भी हाल में शूटिंग नहीं करना चाहती थीं. पहले तो रंजीत ने उन्हें समझाया कि सुबह के वक्त शूटिंग करना संभव नहीं है लेकिन रेखा अपनी जिद्द पर अड़ी थी. ऐसे में रंजीत ने धर्मेंद्र से इस बारे में राय मांगी तो धर्मेंद्र ने फिल्म में रेखा को रिप्लेस करने का सुझाव दे डाला और कहा कि रेखा की जगह अनीता राज को फिल्म को में रख लें. रंजीत ने धर्मेंद के सुझाव पर रेखा को रिप्लेस तो कर दिया लेकिन वो अनीता राज को किसी कारणवश फिल्म में नहीं ले सके. ऐसे में धर्मेंद्र नाराज होकर फिल्म नहीं किया.

बता दें कि एक बार ‘कारनामा’ को लेकर रंजीत ने rediff.com के साथ काफी बातें की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था फिल्म को रेखा और धर्मेंद्र ने क्यों किया. उन्होंने कहा था रेखा शाम के समय अमिताभ संग वक्त गुजारा चाहती थी इसलिए उन्होंने फिल्म नहीं की जबकि धर्मेंद्र अपने बिजी शेड्यूल और अन्य कारणों की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

अनीता राज को कास्ट करने की करते थे सिफारिश
मीडिया रिपोर्ट्रस की मानें तो जब ‘कारनामा’ रिलीज हुई थी तब शादीशुदा धर्मेंद्र का नाम अनीता राज के साथ काफी जोड़ा गया था. 80 के दशक में अनीता राज काफी पॉपुलर थीं. अनीता धर्मेंद्र से 27 साल छोटी हैं लेकिन कहा जाता है कि वह धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं. वहीं धर्मेंद्र भी अपनी फ़िल्मों में डायरेक्टरों से अनीता राज को कास्ट करने के लिए सिफारिश किया करते थे. ऐसे में जब उनके पास रंजीत की फिल्म का ऑफर आया तो उन्होंने डायरेक्टर को अनीता के नाम का सुझाव दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharmendra, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 12:53 IST








