HBSE 12th Result 2023 LIVE Updates: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


HBSE Haryana board 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने 12वीं का परिणाम जारी किया है. हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 (HBSE 12th Result 2023) में 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2023: पासिंग मार्क्स जरूरी
एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने हैं. हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास घोषित होने के लिए कुल मिलाकर भी कम से कम 33 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं.

HBSE 12th Result 2022
साल 2022 में लड़कियों ने बाजी मारी थी. एचबीएसई 12वीं परिणाम 2022 का कुल पास प्रतिशत 87.08 प्रतिशत था. देखें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत.

2022- 87.08 प्रतिशत
2021 – 100 प्रतिशत
2020 – 80.34 प्रतिशत
2019 – 74.48 प्रतिशत
2018 – 63.84 प्रतिशत

ये भी पढ़ें-
HBSE Board 10th, 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट पर लाइव अपडेट यहां पढ़ें

HBSE 10th 12th Result 2023: कैसे और कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट? नोट करें काम की खबर

Tags: Haryana board result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें