
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के लोग खाने पीने के बड़े शौकीन हैं. यहां हर चीज का एक अलग स्वाद है. यही वजह है की पूरे छत्तीसगढ़ में बिलासपुर खानपान के मामले में अव्वल रहता है. वहीं, बात अगर पेटीज की करें तो बिलासपुर वासी बस एक ही नाम जानते हैं वो है विनय भैया की पेटीज. ऐसा हो भी क्यों न, विनय भैया के पास सबसे अच्छा स्वाद, बेहतरीन क्वालिटी, कई तरह की वैरायटी और पेटीज में खूब सारा चीज जो मिलता है.
विनय भैया की पेटीज दुकान सीपत चौक के पास डिग्निटी शोरूम वाली लाइन पर है. यहां आसपास किसी से भी पूछेंगे तो दुकान आपको आसानी से मिल जाएगी. वहीं, विनय भैया ने बताया कि वह अपने पेटीज में किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं. साथ ही बताया कि जो स्वाद शुरू में था, वही टेस्ट सालों बाद आज भी बरकरार है.
पेटीज की ये हैं वैरायटी
वहीं, स्टूडेंट्स विनय भैया की पेटीज को खास पसंद करते हैं. इस दुकान पर आलू पेटीज, पनीर पेटीज, पनीर रोल, पनीर हॉट डॉग, चीज रिंग, पनीर टिक्का रोल जैसे स्वादिष्ट आइटम आपको मिल जाएंगे. वहीं, मीठे में चॉकलेट डोनट और चॉकलेट ट्रफल भी यहां खास है. यह सारे आइटम आपको 35 से 75 रुपये के बीच मिल जाएंगे.
22 साल से कायम है स्वाद
विनय भैया ने बताया कि उन्होंने 22 साल पहले इस स्टोर की शुरुआत की थी. तब से आज तक लगातार लोगों ने उनके पेटीज को पसंद ही किया है. आज हाल ऐसा है कि दुकान में 7 ओवन हैं और शाम होते ही यहां काफी भीड़ लगती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:27 IST








