Mental Health: सुरक्षाबलों में ऐसे जवानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो किसी न किसी वजह से मानसिक दबाव का शिकार हो रहे हैं. अतीत में घटित कई अप्रिय घटनाओं को देखते हुए अब सुरक्षाबल अपने जवानों की सेहत को लेकर अब काफी सजग हो गए हैं.
इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीआईएसएफ की गाजियाबाद स्थिति 5वीं रिजर्व बटालियन में व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें हेन्सबर्ग माइंड मैनेजमेंट एंड सेल्फ ट्रांसफॉर्मेशन के निदेशक डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जवानों को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के बेहद कारगर तरीके बताए.
डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने नकेवल समाज के प्रति एक जवान की जिम्मेदारियों का उल्लेख किया, बल्कि उनकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक से जुड़े तमाम पहलुओं को भी रेखांकित किया. इस दौरान, जवानों को तनाव, चिंता सहित अन्य मानसिक विकारों से लड़ने और उसने निपटने के तरीकों पर भी विस्तार से बात की गई.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

पंजाब सरकार पठानकोट में बना रही सर्किट हाउस, इन लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

नोएडा पुलिस के SI पर दबंगों ने बोला हमला, जानें-फिर क्या हुआ आरोपियों का हाल?

Delhi Metro में कपल का Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने ली क्लास, बोले- मेरे देश को अफगानिस्तान मत बनाओ

यमुना नदी के लिए फिर शुरू होगा आंदोलन! जून में लगने जा रही यमुना संसद, मानव श्रंखला में दिल्ली-यूपी होगी शामिल

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की सेल में शिफ्ट किए गए 2 कैदी, अब जेल अधीक्षक पर एक्शन, जानें क्या थी वजह

UP Nikay Chunav 2023: BJP की जीत के कई मायने, मुस्लिम वोटर्स का भी मिला समर्थन!

Delhi Metro: किसिंग सीन के बाद नजर आया एक्शन! जरा सी बात पर हुई मारपीट, Video में चलते दिखे लात-घूंसे

‘अवैध रूप से पद पर तैनात’, दिल्ली के IAS आशीष मोरे को केजरीवाल सरकार ने भेजा शोकॉज नोटिस

सत्येंद्र जैन ED केस में जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद

दिल्ली-NCR में बनेंगे 3 और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी
यह भी पढ़ें: बिगड़ते मेंटल हेल्थ की आहट हो सकती हैं बच्चों की ये हरकतें, जानें एक्सपर्ट की राय
डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने जवानों से कहा कि मानसिक सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप नियमित व्यायाम करें, आपका भोजन अच्छा हो, आपकी विचार सकारात्मक रहे और लोगों से जुड़े रहें. इसके अलावा, हर अच्छी बात पर आप अपनी कृतज्ञता जाहिर करें और यह सब बेहतर नींद के बिना संभव नहीं.
मानसिक सेहत को बेहत बनाने के 7 टिप्स
- नियमित व्यायाम करें
- स्वस्थ भोजन करें
- नींद को प्राथमिकता दें
- लक्ष्य और प्राथमिकताएं निर्धारित करें
- सकारात्मक रहें
- अपनों से जुड़े रखें
- कृतज्ञ रहें
यह भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ से जुड़ी इन परेशानियों से जूझ रही है 35% आबादी
सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, व्याख्यान के दौरान सीआईएसएफ के करीब 90 अधिकारी एवं जवान मौजूद थे. इस दौरान, जवानों ने अपने दिगाम में उलझन पैदा कर रहे सवालों का जवाब विशेषज्ञों से जाना. सीआईएसएफ का प्रयास है कि व्याख्यान के निष्कर्षों को जवानों के परिजनों तक भी पहुंचाया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CISF, Health News, Mental diseases, Mental Health Awareness, Sehat ki baat
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:16 IST








