केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी, पुलिस का श्रद्धालुओं को संदेश- मौसम खराब है, बरसाती-छाता और दवाइयां लेकर चलें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड). केदारनाथ धाम में एक बार फिर भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम के इस रुख और रविवार को बारिश और ताजा बर्फबारी होने के मद्देनजर पुलिस ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करने का अनुरोध किया है. पुलिस ने श्रद्धालुओं को अपने साथ छाता, गरम कपड़े, बरसाती तथा जरूरी दवाइयां लेकर चलने की सलाह दी है.

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ से एक वीडियो क्लिप जारी की है. इस वीडियो में हिमालयी धाम में बर्फबारी होती दिखाई गई जा रही है. वीडियो में भदाणे ने केदारनाथ आ रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के आधार पर ही अपनी यात्रा करें और अपने साथ गरम कपड़े, बरसाती, छाता, जरूरी दवाइयां साथ लेकर चलें.

सोमवार को भी खराब रहेगा मौसम
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है. पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले थे और तब से ही दोनों धामों में अक्सर बारिश और बर्फबारी हो रही है. बारिश और बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Tags: Chardham Yatra, Kedarnath snowfall, Rudraprayag news, Uttarakhand news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें