भाग्यश्री को मां बने बीते थे कुछ घंटे, पति को भड़काने अस्पताल पहुंची 1 महिला, बोली, ‘सलमान खान के साथ…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhagyashree Life: भाग्यश्री सालों बाद जब सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आईं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वे पहली बार फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) में नजर आए थे, हालांकि भाग्यश्री ने फिल्म रिलीज के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. वे ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से शादी कर चुकी थीं. भाग्यश्री जब पहली बार मां बनीं, तो उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिससे वे बहुत डर गई थीं. फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने की वजह कहीं-न-कहीं वह डर और घटना थी, जिसे वे कभी भूल नहीं सकतीं.

01

नई दिल्ली: भाग्यश्री (Bhagyashree) अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं. सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया था. फिल्म सुपरहिट रही, पर एक्ट्रेस ने सभी को चौंकाते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली. भाग्यश्री ने एक घटना के बाद खुद को पूरी तरह फिल्मों से दूर कर लिया था जो उनके बेटे अभिमन्यु दसानी के जन्म के कुछ घंटों बाद घटी थी. (फोटो साभार: Instagram@myki.ndofmusic328@bhagyashree.online)

02

भाग्यश्री अस्पताल में एडमिट थीं. उन्हें मां बनने की बधाई देने के लिए एक रिपोर्टर उनके कमरे में आईं और उनके पति हिमालय दसानी से भड़काऊ सवाल करने लगीं. उन्होंने इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया और घर पर फिल्म मैग्जीन मंगानी बंद कर दी. भाग्यश्री से सिद्धार्थ कानन ने उन पुराने दिनों के बारे में पूछा जब फिल्मी सितारों को लेकर अफवाहें छाई रहती थीं. एक्ट्रेस ने तब इस डरावनी घटना के बारे में विस्तार से बताया. (फोटो साभार: Instagram@bhagyashree.online)

03

भाग्यश्री ने याद करते कहा, ‘मैंने अभिमन्यु को जन्म ही दिया था और मेरे करीबी कमरे के बाहर बैठे हुए थे. एक प्रेस रिपोर्टर बड़े से गुलदस्ते के साथ आईं और मुझसे मिलने की इच्छा जताई. वे अंदर आईं और हिमालय की ओर देखा और बोलीं, ‘आप सलमान खान के साथ भाग्यश्री के अफेयर को लेकर क्या सोचते हैं और अब तो आपका इनके साथ एक बच्चा भी है.’ (फोटो साभार: Instagram@salman.khan.universe)

04

54 साल की भाग्यश्री आगे कहती हैं, ‘मेरी जिंदगी में कभी किसी ने ऐसा नहीं कहा. ‘मैंने प्यार किया’ के बनने के दौरान सलमान खान हमेशा सज्जन की तरह पेश आए. हमारे बीच कुछ नहीं था, किसी ने कभी ऐसा नहीं कहा था. यह बात बेटे के जन्म के अगले दिन ही हुई थी. मैं यह सोचकर हैरान थी कि लोग एक-दूसरे के साथ कितना गलत बर्ताव कर सकते हैं. मैं इससे बहुत परेशान हो गई. मैंने फिल्म मैग्जीन पढ़नी बंद कर दी. घर पर फिल्म मैग्जीन आनी बंद हो गईं. मैंने फिल्मी दुनिया से दूर जाने का निर्णय किया.’ (फोटो साभार: Instagram@myki.ndofmusic328)

05

भाग्यश्री ने साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने स्कूल फ्रेंड हिमालय दसानी के साथ घर बसाने का फैसला किया. आज कपल के दो बच्चे हैं. बेटे का नाम अभिमन्यु दसानी है और बेटी का नाम अवंतिका दसानी है. दोनों बच्चे फिल्मों में काम कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@bhagyashree.online)

06

भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने निजी तौर पर हिमालय और अभिमन्यु को कॉल किया और उन्हें अपनी फिल्म में कैमियो करने के लिए कहा. बता दें कि 57 साल के सलमान खान अगली बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे. (फोटो साभार: Instagram@bhagyashree.online)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें