
आकाश कुमार/जमशेदपुर. सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में जमशेदपुर की रहने वाली शिवांगी मिश्रा ने आर्ट्स में टॉप किया है. शिवांगी ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम व राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है . शिवांगी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा है . वह शुरू से पढ़ाई में मेधावी रही है.
शिवांगी के पिता श्रीनाथ मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते हैं. वहीं माता किरण मिश्रा पेशे से शिक्षिका हैं. जिसका लाभ भी शिवांगी को भरपूर मिला है. किरण मिश्रा ने न्यूज18 लोकल को बताया कि शिवांगी शुरू से पढ़ाई-लिखाई में तेज रही है. बचपन से किताबों में रुचि रही है. उसकी पढ़ाई के पीछे हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी है. समय-समय पर केवल गाइड करना होता है. शिवांगी को भूगोल में 100 में 100 अंक मिले हैं. इतिहास में 99, अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान में 97 एवं अर्थशास्त्र में 95 अंक मिले हैं.
आईएएस बनना चाहती है शिवांगी
शिवांगी की मां ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर काफी सजग थी. उसकी तैयारी से यह उम्मीद थी कि रिजल्ट अच्छा आएगा. लेकिन वह जिले में प्रथम व राज्य में तीसरा स्थान लाएगी. यह नहीं सोचा था. वह शुरू से आईएएस अधिकारी बनना चाहती है. इसे लक्ष्य के साथ पढ़ाई कर रही है. इंटर की परीक्षा के बाद उसकी तैयारी में जुट गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 22:02 IST








