Bhind News: भिंड में बेमौसम बारिश से सब्जियां सस्ती! रेट जानकर दंग रह जाएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिंड: एमपी में बेमौसम बारिश से कहीं नुकसान हुआ है तो कहीं फायदा भी होता नजर आ रहा है. भिंड में बीते सप्ताह में हरी सब्जियों के दाम में लगातार गिरावट से दाम लगभग आधे हो गए हैं. मंडियों में सब्जी के भाव गिरते देख लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई है. भिंड की मंडी में कुछ समय पहले तक हरी सब्जी 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक मिल रही थी. अब उनके भाव इन दिनों केवल 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं.

पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण लगातार बारिश से किसानों के साथ ही काफी लोग चिंतित दिख रहे थे, लेकिन ठंडे मौसम की वजह से सब्जियों की पैदावार बहुत बढ़ गई. यही वजह है कि सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिली है. इस वक्त भिंड की सब्जी मंडी में हरी सब्जी 10 रुपये किलो के हिसाब से बेची जा रही है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव के कारण सब्जियों के दाम कम हुए हैं. हर साल अधिक गर्मी की वजह से सब्जी सूख जाती थी, जिससे मई-जून के महीने में सब्जियां महंगी हो जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है.

भिंड की सब्जी मंडी में बारिश के कारण आए भाव में गिरावट को देखते हुए news18 लोकल व्यापारियों से चर्चा करते हुए राजेश कुशवाहा ने बताया कि मंडी में इन दिनों अधिक सब्जी आने की वजह से अभी दाम में गिरावट चल रही है, जैसे ही माल कम आने लगेगा सब्जियां महंगी हो जाएंगी.

हरी सब्जी का भाव
लौकी 10-15 रुपये किलो, पालक 10-12 रुपये गड्डी, खीरा 15-17 रुपये किलो, तुरैया का भाव 30-35 रुपये किलो, करेला 15-20 रुपये किलो, बैंगन,10-15 रुपये किलो, भिंडी 10-12 रुपये किलो और टमाटर 8-10 रुपये किलो

महिलाएं खुश
शहर के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली नीतू शर्मा, ज्योति सिंह व रेनू ने बताया कि हरी सब्जियों के भाव कम होने से काफी राहत मिल रही है, जो टमाटर एक सप्ताह पूर्व 30-40 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहे थे, वही अब 8-10 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं. ऐसे ही अन्य सभी सब्जियों की कीमत इस समय आधे से अधिक कम हो गई हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 20:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें