कौन हैं CBI के नए डायरेक्टर प्रवीण सूद ? देश-विदेश के इन संस्थानों में कर चुके हैं पढ़ाई, रह चुके हैं मॉरिशस सरकार के एडवाइजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Success Story : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस प्रवीण सूद 25 मई को सीबीआई डायरेक्टर का पदभार ग्रहण करेंगे. दरअसल, इसी दिन सीबीआई के वर्तमान डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. आज हम लोग जानेंगे आईपीएस प्रवीण सूद के फैमिली बैकग्राउंड और एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन के बारे में.

साल 1964 में हिमाचल प्रदेश में जन्मे प्रवीण सूद ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. इसके अलावा वह आईआईएम बैंगलोर और न्यूयार्क की सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी के अल्युमिनाई भी हैं. प्रवीण सूद का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था लेकिन वह पले-बढ़े दिल्ली में हैं. उनके पिता ओम प्रकाश सूद दिल्ली के एक सरकारी ऑफिस में क्लर्क थे. जबकि मां कमलेश सूद एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं. प्रवीण सूद ने पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत मैसूर के एएसपी के पद से की थी.

मॉरिशस सरकार के रह चुके हैं पुलिस एडवाइजर

आईपीएस प्रवीण सूद मॉरिशस सरकार को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. साल 1999 में उन्हें मॉरिशस सरकार के पुलिस एडवाइजर के तौर पर डेप्यूटेशन पर भेजा गया था. वहां उन्होंने इस पद पर तीन साल काम किया था. प्रवीण सूद को शानदार पुलिसिंग के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें साल 1996 में चीफ मिनिस्टर गोल्ड मेडल, 2002 में मेरिटोरियस सर्विस मेडल और साल 2011 में राष्ट्रपति के हाथों पुलिस मेडल मिल चुका है.

ये भी पढ़ें 

Toughest Exam : ये हैं देश की 5 सबसे कठिन परीक्षाएं, पास करके बनते हैं अफसर और इंजीनियर
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय से करना है यूजी कोर्स तो ये खबर आपके काम की है

Tags: CBI Director, IPS Officer, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें