UP Nikay Chunav Result 2023 : रश्मि सिंह ने भेदा सपा का किला, पति की पिटाई के बाद जनता से मांगा था सहयोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कृष्ण/अमेठी. राजनीति में कौन कब जीरो हो जाए और कौन कब हीरो हो जाए कोई भी नहीं बता सकता. ऐसा ही कुछ हुआ है अमेठी निकाय चुनाव में. कभी घर की दहलीज को लांघने में संकोच करने वाली महिला अब शहर की सरकार में आम जनता की समस्याओं को निपटाते नजर आएंगी.गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया. शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की. घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया. रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले.नगरपालिका गौरीगंज से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रश्मि सिंह चुनाव जीत चुकी है. यह वही रश्मि सिंह है जिनके पति की पिटाई सपा विधायक राकेश सिंह ने की थी और कोतवाली में अपने समर्थकों के जमकर हंगामा भी किया था.

अमेठी जनपद के गौरीगंज नगर पालिका के पचेहरी गांव की रश्मि सिंह सामान्य परिवार से है. रश्मि सिंह ने स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद सिर्फ और सिर्फ घर की जिम्मेदारी संभाली. सिर्फ घर की रसोई तक जिम्मेदारी संभालने वाली रश्मि से के पति दीपक सिंह 2017 तक जहां समाजवादी पार्टी में विधायक के करीबी थे. वहीं अचानक दोनों में जब अलगाव हुआ उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.

दीपक सिंह की पिटाई बना चुनावी मुद्दा
2022 के चुनाव के बाद सांसद स्मृति ईरानी ने दीपक सिंह पार्टी में शामिल कराया और नगर निकाय चुनाव की बारी आई तो पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उनकी पत्नी को गौरीगंज से नगरपालिका के लिए उम्मीदवार बना दिया और इसी नगर पालिका के चुनाव में मतदान के 1 दिन कोतवाली परिसर में सपा विधायक ने अपने करीबियों के साथ मिलकर प्रत्याशी रश्मि सिर्फ के पति दीपक सिंह की पिटाई की. इस घटना के बाद रश्मि सिंह ने वीडियो जारी कर जनता से सहयोग मांग था. घटना घटित होने के बाद मतदान तो जैसे तैसे संपन्न हुआ. लेकिन जो मतगणना के नतीजे आए तो वह चौंका देने वाले थे. चुनाव में रश्मि सिंह को जहां 7,105 मत मिले. वहीं दूसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तारा देवी को महज 4,985 वोट मिले. इस प्रकार से भाजपा की प्रत्याशी रश्मि सिंह ने लगभग 2,200 से अधिक मतों से जीत हासिल की.

जनता ने दिया विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब
न्यूज 18 लोकल से खास बातचीत में रश्मि सिंह ने बताया कि मैं जनता का शुक्रिया अदा करती हूं. जिसने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे अपना मत दिया. अब मैं जनता के लिए विकास के लिए हर वह काम करूंगी जो अभी तक गौरीगंज नगर पालिका में नहीं हुए. विवाद को लेकर उन्होंने कहा मेरे पति के साथ सपा विधायक ने जिस तरीके से बर्ताव किया है. वह काफी शर्मनाक था और जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. मैं भाजपा संगठन का, सांसद स्मृति ईरानी का और अमेठी के जनमानस का आभार व्यक्त करती हूं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 20:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें