60 लाख वाले ने मैच जिताया, 18.5 करोड़ वाले ने…? दिग्‍गज ने ओपनर की तारीफ कर IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी पर साधा निशाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पंजाब ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 31 रन से हराया
पंजाब किंग्‍स के ओपनर ने ठोका धुआंधार शतक

नई दिल्‍ली. पंजाब किंग्‍स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ बेहतरीन बल्‍लेबाजी की. प्रभसिमरन ने 65 गेंदों 158.46 के स्ट्राइक रेट से 103 रन ठोक दिए. दिल्‍ली के गेंदबाजों की जोरदार कुटाई करते हुए प्रभसिमरन ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्‍के जड़े. पूर्व विस्‍फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी प्रभसिमरन सिंह की इस पारी के बाद उनकी बैटिंग के मुरीद हो गए हैं. वीरू ने इस युवा बैटर की जमकर तारीफ की.

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन को जो मौके दिए हैं, उससे उन्हें फायदा हुआ. अब उन्हें लगातार अच्‍छा प्रदर्शन करना होगा. वीरू ने कहा, प्रभसिमरन सिंह जब पहली बार आईपीएल में आए थे तो उन्हें बहुत सारा पैसा ( 4.8 करोड़ रुपये) देकर खरीदा गया. इस बार उन्‍हें काफी कम रकम (60 लाख रुपये) मिली है. बावजूद इसके उन्‍होंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी.

15 दिन में आई आंधी, IPL में अभी मचेगी और तबाही, इस बार बन जाएगा नया कीर्तिमान!

‘मैच जिताऊ खिलाड़ी है’
वीरेंद्र सहवाग ने एक शो में कहा, प्रभसिमरन सिंह ने दिखाया कि वह शतक लगा सकता है. उसे 60 लाख रुपये में खरीदा गया था और अगर कोई खिलाड़ी इतना अधिक स्कोर करता है और आपको कुछ गेम जीता देता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. पंजाब ने सैम कुरेन 18.50 करोड़ खरीदा, उन्‍होंने क्‍या किया है?

पाकिस्‍तान को World Cup जिताया, टीम से बेइज्‍जत कर निकाला, 14 खिलाड़ियों से गिड़गिड़ाया था यह दिग्गज

मैच की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह के शतक के बाद हरप्रीत बरार के चार विकेट की मदद से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर 31 रन से जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें कायम रखते हुए डेविड वॉर्नर की टीम को इस दौड़ से बाहर कर दिया. पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने तय ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. जवाब में कप्‍तान डेविड वॉर्नर और फ‍िल सॉल्‍ट ने दिल्ली को अच्‍छी शुरुआत दी. हालांकि, मिडिल ऑर्डर की नाकामी की वजह से टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी. इस हार के साथ दिल्ली के प्‍लेऑफ में पहुंचने के रास्‍ते पूरी तरह बंद हो गए. वहीं, पंजाब किंग्‍स के 12 मैचों के बाद 12 अंक है और वह प्‍वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है.

Tags: IPL 2023, Punjab Kings, Sam Curran, Virendra sahwag

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें