UP Nikay Chunav Result 2023: राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिराम दास वार्ड से जीता मुस्लिम पार्षद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. नगर निकाय चुनाव की मतगणना बीते दिनों संपन्न हुई भाजपा ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में कमल खिला दिया है. धर्म नगरी अयोध्या में दूसरी बार भगवान राम की कृपा खूब बरसी. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने जिस प्रत्याशी को मेयर पद का दावेदार बनाया था. वह प्रत्याशी भी भगवान राम की भक्ति में सदैव लीन रहने वाले हैं. शायद यही वजह है कि प्रभु राम की कृपा से दूसरी बार भाजपा ने धर्म नगरी अयोध्या में कमल खिलाया है. लेकिन आज हम इस रिपोर्ट में एक ऐसे पार्षद के बारे में आपको बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

हम बात कर रहे हैं अभिराम दास वार्ड की जहां निर्दलीय प्रत्याशी रहे सुल्तान अंसारी ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर आज चर्चा में बने हुए हैं. राम मंदिर से मात्र 200 मीटर दूरी पर स्थित अभिराम दास वार्ड है. राम मंदिर आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले बाबा अभिराम दास के नाम से वार्ड बनाया गया है. जिस वार्ड पर सुल्तान अंसारी ने ऐतिहासिक दर्ज जीत की है.

तीसरे नंबर पर रही भाजपा
इतना ही नहीं इस वार्ड में दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय प्रत्याशी रहा. वहीं भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे. इस वार्ड में खास बात यह भी है कि अभिराम दास वार्ड में वोटरों की संख्या लगभग 3844 है तो मुस्लिम समुदाय के वोटरों की संख्या 440 है. 996 मत प्राप्त कर निर्दल प्रत्याशी रहे सुल्तान अंसारी ने अभिराम दास वार्ड से जीते तो उन्हें साधु-संतों का भी साथ मिला साधु संतों ने सुल्तान अंसारी को आशीर्वाद दिया.

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को रखेंगे बरकरार
पार्षद सुल्तान अंसारी ने कहा अभिराम दास की जनता का आशीर्वाद मिला है. आज हम ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए हैं. अयोध्या के संत-महंत से आशीर्वाद ले रहे हैं. अभिराम दास वार्ड की जनता के हर सुख-दुख के साथ खड़े रहने का उनको विश्वास दिलाते हैं. हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बरकरार रख कर समस्याओं के निदान करने का प्रयास करेंगे.

दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्सा
सुल्तान अंसारी ने कहा कि हमारा पूरा परिवार कई वर्षों से अभिराम दास वार्ड में निवास करता है. हमारे घर हमारे पिताजी आपसी भाईचारे के साथ चले हैं. यही वजह है कि पंचकोसी परिक्रमा पर हम पुष्प वर्षा भी करते हैं. दुर्गा पूजा में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं.सुल्तान अंसारी ने कहा कि भी मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी है वतन है हम हिंदुस्तान हमारा, हमारे वार्ड में जितने भी धार्मिक स्थल है. मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च उन सभी धार्मिक स्थलों पर नल की व्यवस्था करेंगे साफ सफाई की व्यवस्था किया जाएगा. सुल्तान अंसारी ने कहा कि हम भगवान राम को उतना ही मानते हैं. जितना हिंदू समुदाय के लोग मानते हैं. जीतने के बाद हम रामलला का आशीर्वाद जरूर लेंगे.

मिला साधु-संतों का आशीर्वाद
वहीं दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास ने कहा कि सुल्तान अंसारी बहुत अच्छे हैं. यही वजह है कि उन्हें अभिराम दास वार्ड की जनता ने आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाया है. सब के दुख-सुख में खड़े रहते हैं. अब अभिराम दास की जनता ने इन्हें दायित्व दिया है तो उम्मीद है कि अभिराम दास की जनता पर की उम्मीद पर यह अच्छे से काम करेंगे हम साधु-संत इनको आशीर्वाद भी देते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 19:07 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें