Kurukshetra Crime News : नकली भतीजे ने लगाया चाचा को चूना, 34 लाख की ठगी को दिया अंजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनिंदर सिंह/कुरुक्षेत्र . नकली भतीजा बन विदेश में बैठे अनजान व्यक्ति ने शहर के एक तीर्थ पुरोहित से 34 लाख रुपये की ठगी कर ली .अपने साथ हुए धोखे का पता चलते ही उसके होश उड़ गए और उसने बारे तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस में दी गई शिकायत में दिनेश तिवारी ने बताया कि वह तीर्थ पुरोहित है. छोटे भाई वासुदेव का बेटा शुभम तिवारी स्पेन में रहता है . चार मई को उसके पास किसी ने कॉल कर खुद को शुभम बताया और पहले हालचाल पूछा तो फिर कहा कि वह मुसीबत में है.

ठग ने तीर्थ पुरोहित से कहा कि उसे एजेंट को पैसे देने है और वह इस बारे में किसी को जिक्र न करें. उसने कहा कि परिवारजनों को पता चला तो वह आत्महत्या कर लेगा. वह उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार एक खाते में तीन-तीन लाख रुपये दो बार जमा करवा दिए . उसी दौरान मुम्बई से भी एक फ़ोन आया कि आप के खाते में 28 लाख रुपये जमा हुए हैं, कल निकलवा लेना. दो दिन बाद फिर से शुभम बन कर फोन आया उसने बोला कि ताया जी और पैसे डलवा दो, जितने भी एजेंट ने आप को बताए उतने ही जरूरी है. एजेंट ने उसका खाता बंद करवा दिया है, जिस वजह से वह पैसे भी नहीं निकलवा पा रहा है.

भाई से बात करने पर हुआ ठगी का खुलासा
दिनेश तिवारी ने फिर भरोसा किया और पांच लाख रुपये जमा करवा दिए. फिर उसके कहे अनुसार छह लाख रुपये जमा करवा दिए.नौ मई को फिर पांच लाख रुपये मांगे और बताया कि 34 लाख रुपये जरूरी है. ठग के कहे अनुसार दिनेश तिवारी रकम डलवाता रहा. बार-बार पैसे मांगे जाने और जमा कराए जाने के बाद अपने भाई वासुदेव से आठ लाख रुपये शुभम को भेजे जाने के लिए उधार मांगे तो उसे शक हुआ. दिनेश तिवारी ने शुभम से बातचीत की तो उसने बताया कि कोई कॉल ही नही की, जिसके बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें