Metro Rail Jobs : मेट्रो रेल में ट्रेन ऑपरेटर सहित कई पदों पर नौकरियां, 5 लाख महीने तक मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Metro Rail Jobs : गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार, नॉन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के अंतर्गत स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनयर इंजीनियर, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट और मेंटेनर के 424 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी. गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में नौकरी चाहने वाले ऑफिशियल वेबसाइट www.gujaratmetrorail.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून है. सैलरी की बात करें तो यह अधिकतम पांच लाख रुपये महीने तक है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. कॉन्ट्रैक्ट पांच साल के लिए होगा.

गुजरात मेट्रो में निकली भर्ती के लिए आवेदन फीस 600 रुपये है. हालांकि एससी, एसटी कैंडिडेट के लिए यह 150 रुपये है.

गुजरात मेट्रो रेल में वैकेंसी

स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर-150
कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट-46
जूनियर इंजीनियर-77

जरूरी शैक्षिक योग्यता

स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर-मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया होना चाहिए.
कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट-फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स में ग्रेजुएट होना चहिए.
जूनियर इंजीनियर-संबंधि डिसिप्लिन में डिप्लोमा किया होनाा चाहिए.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें