हाइलाइट्स
घर पर बना आम पापड़ फ्रेश और बहुत स्वादिष्ट होता है.
आम पापड़ को आप दो-तीन महीनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं.
Tips to Make Aam Papad at Home: आम के इस सीजन में जब भी कोई रिश्तेदार घर आता है, तो साथ में आम भी ले आता है. ऐसे में फ्रिज में काफी मात्रा में आम इकठ्ठे हो जाते हैं, जिससे जल्दी ही मन भर जाता है. ऐसे में बचे हुए आम का क्या किया जाये ये सवाल मन में कई बार आता है. तो आपकी इस दुविधा को हम दूर किये देते हैं. आप चाहें तो आम को फेंकने की जगह इसका आम पापड़ (Aam papad) तैयार कर सकते हैं.
वैसे बचपन में ज्यादातर लोगों ने आम पापड़ का स्वाद कई बार चखा होगा. लेकिन हर बार आपने आम पापड़ खरीद कर ही खाया होगा. ऐसे में आप इस बार घर पर एकदम फ्रेश आम पापड़ तैयार कर सकते हैं और कई दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं घर पर आम पापड़ बनाने का तरीका.
आम पापड़ बनाने की सामग्री
बता दें कि आम पापड़ बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की नहीं बल्कि केवल तीन चीजों की ही जरूरत होगी और वो हैं आम, नमक और चीनी. इतना ही नहीं ये कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जायेगा जिसे आप दो-तीन महीनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार
आम पापड़ बनाने की विधि
आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छीलकर इसका गूदा निकाल लें और गुठली अलग कर दें. अब आम के गूदे को मिक्सर जार में डाल कर इसमें स्वाद के अनुसार चीनी डालें साथ ही एक चुटकी नमक भी एड कर दें. फिर इसको अच्छी तरीके से ब्लेंड कर के स्मूद पेस्ट बना लें और किसी बाउल में निकाल लें.
ये भी पढ़ें: कच्चे आम को घर पर चाहते हैं पकाना, 4 आसान टिप्स करें फॉलो, बिना केमिकल के भी मिलेगा भरपूर स्वाद और मिठास
अब प्लास्टिक की एक शीट लें और आम के इस पल्प को चम्मच में लेकर शीट पर लम्बाई में फैलाएं. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आम के पल्प की लेयर ज्यादा मोटी न रहे. अब शीट पर बारी-बारी सभी लेयर्स फैला लें. फिर जब ये बन जायें तो आधे घंटे के लिए इनको धूप में रखें, जिससे आम का पल्प सूखने लगेगा. फिर किसी करछुल या चाकू की मदद से इन को पलट कर पंद्रह मिनट तक दूसरी ओर भी सूखने दें. आपका आम पापड़ खाने के लिए तैयार है.
आम पापड़ स्टोर करने के टिप्स
आम पापड़ बनाने के बाद इसको किसी प्लास्टिक के डिब्बे या कांच के कंटेनर में रख कर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. अगर आप आम पापड़ को दो-तीन महीने तक स्टोर करना चाहते हैं तो इसको एयर टाइट कंटेनर में रखना बेस्ट हो सकता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:30 IST








