Karnataka Election 2023: क्या कर्नाटक में मिली जीत का कांग्रेस को होगा राज्यसभा चुनाव में फायदा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) में कांग्रेस की जीत से पार्टी को राज्य में अगले साल रिक्त हो रही राज्यसभा की 4 सीटों में से तीन पर अपने उम्मीदवारों को जिताने में मदद मिलने की संभावना है. राज्य से चार राज्यसभा सदस्यों – कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर और एल हनुमंथैया के अलावा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है.

शनिवार को राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 65 पर जीत हासिल करने वाली भाजपा अगले साल अपने एक उम्मीदवार को राज्यसभा के लिए भेज पाएगी. भाजपा के पास वर्तमान में कर्नाटक से 6 राज्यसभा सदस्य हैं, जिनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं. राज्य की 12 राज्यसभा सीटों में से कांग्रेस के 5 और जनता दल (सेक्युलर) के एक सदस्य हैं.

एचडी देवेगौड़ा जेडीए के एकमात्र राज्यसभा सदस्य

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्युलर) के राज्यसभा में एकमात्र सदस्य हैं. देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यकाल 2026 में भाजपा के इरन्ना कदली और नारायण कोरागप्पा के साथ समाप्त होगा. सीतारमण समेत चार अन्य सदस्यों का कार्यकाल 2028 में खत्म होगा.

ये भी पढ़ें: ‘कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद, मोहब्बत की दुकानें खुलीं’, कांग्रेस की जीत पर बोले राहुल गांधी, किया यह ऐलान

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार को हुई मतगणना में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 113 सीट के जादुई आंकड़े को कांग्रेस पार कर गई. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पार्टी 135 सीट जीत चुकी है.

Tags: Assembly election, BJP Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें