
मुंबई. भारतीय टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah) के लीड एक्टर दिलीप जोशी को आज घर-घर में पहचाना जाता है. जेठालाल गड़ा के किरदार में उन्होंने खूब नाम कमाया है. दिलीप जोशी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने से पहले कई फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने बॉलीवुड ‘फिल्म हम आपके हैं कौन’ से डेब्यू किया था. फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्हें लगने लगा था कि अब उनके पास काम की कमी नहीं होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें लंबे समय तक काम ऑफर नहीं हुआ.
हाल ही में, दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने खुलासा कि जब उनके पास ‘हम आपके हैं कौन’ का ऑफर आया, तब उन्हें पैसों की जरूरत थी. उन्होंने कहा, “साल 1992 में, मेरी बेटी नियति का जन्म हुआ. उस समय मेरे बैंक खाते में 25 हजार रुपये थे, जिसमें से 13-14 हजार अस्पताल के बिल के रूप में चले गए. मैं उस समय केवल एक नाटक कर रहा था, जिससे मैं एक शो से 400-450 रुपये कमाता था.”
दिलीप जोशी ने द बॉम्बे जर्नी को दिए इंटरव्यू में आगे कहा, “उस समय मुझे ‘हम आपके हैं कौन’ मिली. मुझे लगा अब मेरी लाइफ सेट हो गई है. लेकिन वह फिल्म आई और सुपरहिट हुई और उसके बाद भी मुझे कोई काम नहीं मिला.” उन्हें इसके कई सालों बाद शाहरुख के साथ ‘1 टू का 4’ में उन्हें काम मिला.
‘हम आपके हैं कौन’ में दिलीप जोशी का छोटा रोल
दिलीप जोशी ने कहा कि सलमान खान (Salman Khan) उनके टैलेंट का सम्मान करते थे. ‘मैंने प्यार किया के सेट’ पर सलमान जोशी से पूछते थे कि क्या शॉट ठीक था या इसे और अच्छा किया जा सकता था. उन्होंने कहा, “मैंने प्यार किया मेरी पहली फिल्म थी, इसमें लक्ष्मीकांत बेर्डे थे, और रीमा लागू (Reema Lagoo), मेरी बहुत छोटी भूमिका थी. मैं ज्यादातर किनारे बैठ जाता था.”
सलमान खान लेते थे दिलीप जोशी से सजेशन
दिलीप जोशी ने आगे कहा, “लेकिन, जब सलमान को पता चला कि मैं थिएटर से हूं, तो वह कभी-कभी मुझसे पूछते थे, ‘ये शॉट ठीक हुआ, ये ठीक था? ‘सेट पर बहुत डिसिप्लेन था. मैंने इसको खूब एन्जॉय किया.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dilip Joshi, Salman khan, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 05:30 IST








