मल्लिकार्जुन खरगे पर दिखा जीत का असर, भाजपा पर जमकर बरसे, कहा-‘मिला भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभ चुनाव 2023 में कांग्रेस ने बहुमत से जीत हासिल की है. इस जीत से कांग्रेस के सभी नेता फूले नहीं समा रहे हैं और उनका टारगेट अब सिर्फ भाजपा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद भाजपा पर जमकर हमला किया है. उनका कहना था कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे उन्हें भाजपा मुक्त दक्षिण भारत मिला है. उन्होंने कहा कि अब पार्टी को लोगों के दुख दर्द समझने होंगे. साथ ही अपने अहंकार को भी दरकिनार करना होगा.

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे न कहा, ‘जो लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाना चाहते थे, उन्होंने हमारे खिलाफ कई बातें कीं लेकिन आज एक बात सच हो गई है और वह है ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ अहंकारी बयान अब नहीं चलेंगे और लोगों के दुख दर्द को समझना चाहिए.’ खरगे ने कांग्रेस नेताओं से कहा, ‘ आप लोगों को पूरी विनम्रता के साथ काम करना चाहिए और जमीन से जुड़े रहना चाहिए. यह पार्टी की जीत नहीं बल्कि लोगों की जीत है. यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है.’

35 साल बाद ऐतिहासिक जीत
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ’35 साल बाद हमें ऐतिहासिक जीत मिली है. यह हमें याद रखना चाहिए. हम जीते क्योंकि हम सभी ने मिलकर प्रयास किए नहीं तो यह संभव नहीं हो पाता. यह जीत सामूहिक नेतृत्व का नतीजा है. हमने एक साथ मिलकर काम किया और हम जीत गए. यदि हम बिखर जाते तो हम उसी स्थिति में रहते जैसे पिछली बार साल 2018 में थे.’

Karnataka Election: CM की रेस में आगे निकले सिद्धरमैया! कल शाम विधायक दल की बैठक, पिछड़ सकते हैं शिवकुमार

बता दें कि कर्नाटक में जीत के लिए राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अहम बताया जा रहा है. प्रियंका गांधी भी इस जीत को राहुल की जीत करार दे चुकी हैं. अब सबकी नजरें कर्नाटक सीएम के चेहरे पर टिकी हैं. सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार सीएम पद की रेस में शामिल हैं. कल शाम यानी रविवार को 5:30 बजे कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद अहम जानकारी सामने आ सकती है.

Tags: Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Mallikarjun kharge

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें