Business Idea: अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर भी देते हैं ये चीज खाने की सलाह, सरकारी सब्सिडी से खेती करके कमाएं तगड़ा मुनाफ़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

खीरे की खेती के लिए बलुई और दोमट मिट्टी में अच्छी रहती है.
ज्यादा तापमान वाले इलाकों में खीरे की पैदावार अच्छी होती है.
खीरे की फसल को तैयार होने में 60 से 80 दिनों का समय लगता है.

नई दिल्ली. अगर आप इन दिनों खेती के लिए किसी ऐसी फसल की तलाश कर रहे हैं जो आपको ज्यादा मुनाफ़ा दे सके तो हम आपको एक बेहतर आईडिया दे रहे हैं. गर्मी के सीजन में इस चीज की डिमांड बढ़ जाती है और कीमत भी अच्छी मिलती है. वहीं इसमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने या ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. ऐसे में इस फसल की खेती आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है.

दरअसल, हम यहां खीरे की खेती (Cucumber Cultivation) की बात कर रहे हैं. कई किसान इसकी खेती करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. यह सेहत के लिए अच्छा होता है इसलिए डॉक्टर भी खीरे को खाने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि आप इसकी खेती कैसे कर सकते हैं.

ऐसा होना चाहिए वातावरण
खीरे की खेती के लिए बलुई और दोमट मिट्टी में अच्छी रहती है. हालांकि, आप इसे रेतीली दोमट और भारी मिट्टी में भी उगा सकते हैं. खीरे के अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी की पीएच वैल्यू 6-7 के बीच होना जरूरी है. बता दें कि खीरे की खेती ज्यादा तापमान वाले इलाकों में अच्छी होती है. गर्मी के दिनों में अधिक तापमान के कारण आपको हर दिन इसकी सिंचाई करना जरूरी है. खीरे की फसल 60 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है.

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

शहरों और रेस्टोरेंट में ज्यादा रहती है डिमांड
खीरे की ज्यादा डिमांड बड़े शहरों और रेस्टोरेंट आदि में रहती है. अगर आप किसी अच्छी विदेशी किस्म के खीरे की खेती करते हैं तो इसकी डिमांड देसी खीरे की तुलना में कई गुना ज्यादा रहती है और इसकी कीमत भी ज्यादा मिलती है. खीरे की खेती करने के लिए आप सरकारी सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं. खीरे की फसल को छोटे जानवरों जैसे खरगोश और गिलहरी आदि से नुकसान का खतरा ज्यादा रहता है. इनसे बचाव के लिए आप क्यारियों को जाली या कपड़े से कवर कर सकते हैं.

कितनी होगी कमाई?
आपको बता दें कि खीरे की फसल को कम लागत में ज्यादा कमाई देने वाली उपज माना जाता है. इसकी खेती में औसतन 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत में करीब 70 क्विंटल खीरे की फसल उगाई जा सकती है. अगर मार्केट में इसकी कीमत की बात करें तो यह 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहता है. अगर आपको एवरेज 1500 रुपये प्रति क्विंटल के लिए मिलते हैं तो भी आप प्रति एकड़ 1 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं.

Tags: Business ideas, Earn money, Earn money from home, Money Making Tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें