भोपाल. मध्य प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की गर्मी की छुटि्टयां हो गई हैं. लेकिन शिक्षकों को परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के बाद अब चुनाव के कामकाज की जिम्मेदारी दे दी गई है. वे बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं. अब शिक्षकों ने गर्मी की छुटि्टयों में बीएलओ के रूप में किए जा रहे कार्य के बदले अर्जित अवकाश की मांग की है.
एमपी में शिक्षकों को गर्मी की छुटि्टयों में मतदाता सूची अपडेशन और सर्वे की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. जिसके जिसके लिए उनका प्रशिक्षण भी चल रहा है. हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि शुरुआती स्तर में सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने के आदेश जारी हुए हैं. जल्द ही सभी स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा अन्य दूसरे कामकाज से मुक्त रखने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.
शिक्षको को करना होगा अपने कर्तव्यों का पालन
आपके शहर से (भोपाल)

Shivpuri: नवजात बेटी को गोद में लेकर पत्नी संग ऑफिस पहुंचा अधिकारी, जानें आगे क्या हुआ फिर…

सलाखों के पीछे रहकर 10 सालों से मां कर रही 4 बेटियों की परवरिश, कहानी जान आंखें हो जाएगी नम

IPL 2023 : Capitals और Kings की जंग, क्या Delhi दिखाएगी दम? | IPL 2023 | Top News | Sports News

Top Headlines: 5 Minute Mein 25 Badi Khabarein। Top 25 News। Top MP News। Latest News

OMG! बादल बाबा की दरगाह पर एक साथ होती है ‘आरती और अजान’, अद्भुत है स्थान

Raipur : Karnataka Election Result पर CM Bhupesh Baghel का बयान | BJP | Congress | Hindi News

Seoni : सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर चला Bulldozer | Top News | Latest News

मंत्री कप क्रिकेट, बल्ला भांजने आए ‘युवराज’, कहा- मुझे राजनीति करने की जरूरत नहीं

CCTV में कैद हुई Live Suicide की घटना, पानी की टंकी पर चढ़ता दिखा युवक, कुछ देर में लगाई छलांग

नर्मदापुरम में आग उगलने लगा सूरज, सड़कों पर सन्नाटा, तापमान 41 डिग्री के पार

Bageshwar Baba का Bihar में बहार बा, Dhirendra Krishna Shashtri आए, बिहार में छा गए | Patna Visit
जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि चुनाव ड्यूटी को लेकर जिन भी शिक्षकों को आपत्ति है,वह कलेक्टर के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार काम करना सभी कर्मचारियों का दायित्व. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार यह ड्यूटी कलेक्टर ने लगाई है. मतदाता सूची को अपडेट करना के साथ हम सभी अधिकारियों को भी काम दिया गया है. हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं. मूल्यांकन तो शिक्षकों की ड्यूटी का एक भाग है. शिक्षक मूल्यांकन कार्य से वह मना नहीं कर सकते.
ग्रीष्मावकाश की जगह दिए जाएं अर्जित अवकाश
शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल का कहना है, ”बड़ा दुर्भाग्य है कि शासन हम शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टियां देने का आदेश तो करता है. लेकिन उन्हें छुटि्टयों में अन्य शैक्षणिक कामों में लगा दिया जाता है. जिससे हम सभी का अवकाश चला जाता है. शिक्षक साल भर काम करते हैं. शिक्षा विभाग को छोड़कर अन्य विभाग के कर्मचारियों को अर्जित अवकाश के साथ शनिवार रविवार को भी छुट्टी मिलती है. शिक्षक संगठन की तरफ से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश पूरी तरह से बंद कर दिया जाए और अन्य कर्मचारियों की तरह हमें भी अर्जित अवकाश दिया जाए.”
ये भी पढ़ें
Success Story : कौन है वह खूबसूरत IAS अफसर, जो स्पेशल लोगों को बांट रही है स्कूटी
चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राघव चड्ढा, लंदन से की है पढ़ाई, जानिए पूरी क्वालिफेकशन
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Madhya pradesh news, MP education department, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 22:01 IST








