CBSE Result 2023: जमशेदपुर की श्री बिना कोचिंग बनी कॉमर्स टॉपर, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना लक्ष्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार/जमशेदपुर: सीबीएसई का रिजल्ट इस बार काफी बेहतरीन रहा है. हर क्षेत्र में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कॉमर्स टॉपर श्री कुमारी भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं, जिन्होंने कामर्स स्ट्रीम में कक्षा 12वीं में टॉप किया है. श्री कुमारी ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी.

सेंट मैरी स्कूल में पढ़ी श्री कुमारी जमशेदपुर के जुगसलाई में रहती है. पिता राजेश अग्रवाल कॉस्मेटिक दुकान चलाते हैं. माता संगीता गृहणी हैं. माता-पिता ने बच्चों की हर एक ख्वाहिश को पूरा किया है. उसी का परिणाम है कि आज श्री कुमारी ने 96.96 परसेंट लाकर कॉमर्स में टॉप किया है.

श्री ने बताया कि इंग्लिश में उसके 96 प्रतिशत अंक आए हैं. इकोनॉमिक्स में 98, अकाउंट्स में 98, बिजनेस स्टडी में 99 और मैथमेटिक्स में 92 अंक लाकर टोटल 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसी के साथ जिले में टॉप किया है. बताया कि उसने 10वीं रामकृष्ण मिशन स्कूल से किया था और वहां पर भी 98.6 प्रतिशत लाकर स्कूल टॉपर बनी थी. श्री का सपना बड़ा करने का था, जो टॉपर बनकर पूरा हुआ.

चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना सपना
श्री आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं. इसकी तैयारी उसने कक्षा 11वीं से ही शुरू कर दी थी. साथ ही साथ ज्वाइंट फैमिली के होने के कारण उसे काफी सपोर्ट मिलता है. गाना गाने में श्री को काफी रुचि है और मां के साथ रसोई में भी वह काफी बिताती है. खास बात यह है कि श्री कोई भी ट्यूशन क्लास नहीं जाती थी और घर में ही एग्जाम के समय पढ़ाई करती थी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 22:16 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें