Prabhsimran Singh Century: पंजाब के प्रभसिमरन का दिल्ली में धमाका, आईपीएल करियर की जड़ी पहली सेंचुरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (DC vs PBKS) आईपीएल के 59वें मैच में शानदार शतक जड़ा. आईपीएल में शतक जड़ने वाले प्रभसिमरन छठे युवा बैटर बन गए है. उन्होंने 61 गेंदों पर आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जड़ा. प्रभसिमरन ने शुरुआती 27 रन 31 गेंदों पर बनाए. इसके बाद उन्होंने 36 गेंदों पर 76 रन ठोक डाले. 22 वर्षीय प्रभसिमरन ने 65 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए. प्रभसिमरन ने अपनी फिफ्टी 42 गेंदों पर पूरी की.

प्रभसिमरन चमके
दिल्ली 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत के बाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है जबकि इतने ही मैचों में पांच जीत दर्ज करने वाली पंजाब को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे. आईपीएल में पहला शतक जमाने वाले प्रभसिमरन के अलावा पंजाब के बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पंजाब की शुरुआत बहुत खराब रही और ईशांत शर्मा ने शुरूआती स्पैल में दो विकेट लेकर दबाव बना दिया. दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आये ईशांत का स्वागत हालांकि शिखर धवन ने छक्का लगाकर किया लेकिन अगली ही गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रिली रोसोयू को कैच दे बैठे. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे शिखर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यह भी पढ़ें: IPL में कौन करता है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड का चयन? आकाश चोपड़ा ने राज से उठाया पर्दा

पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 46 रन था
चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए अक्षर पटेल को प्रभसिमरन ने दो चौके लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की. ईशांत ने हालांकि अगले ही ओवर में पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन (चार) को बोल्ड कर दिया. दूसरे छोर पर प्रभसिमरन ने अक्षर को छठे ओवर में छक्का लगाकर रनगति बढाने की कोशिश की . अक्षर ने हालांकि जितेश शर्मा (पांच) को बोल्ड करके पंजाब को एक और झटका दिया. पावरप्ले के छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 46 रन था और उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

प्रभसिमरन ने जीवनदान का उठाया फायदा
इसके बाद प्रभसिमरन और सैम करेन ने संभलकर खेलते हुए ढीली गेंदों का इंतजार किया. दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 54 गेंद में 72 रन जोड़े. प्रभसिमरन को 68 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला जब 15वें ओवर में प्रवीण दुबे की गेंद पर लांगआन सीमारेखा पर राइली रुसो ने उनका कैच टपकाया. इसी ओवर में हालांकि करेन सीमा पर अमन खान को कैच दे बैठे.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Punjab Kings

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें