रांची. झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना हुई. पहले तो सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद भी अगले दिन फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या कर ली. दरअसल शुक्रवार की रात रांची में निवेदिता नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी. हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले उसके प्रेमी ने खुद शनिवार को गोली मार आत्महत्या कर ली. मरने से पहले आरोपी ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और अब वो भी उसी के पास जा रहा है. अपना लोकेशन भी उसने अपनी बहनों को भेजा.
बता दें कि निवेदिता की हत्या में अंकित का नाम सामने आया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस अंकित तक पहुंच पाती उससे पहले ही अंकित ने खुद को गोली मार ली जिसमें उसकी मौत हो गई. अंकित ने खुद को गोली उसी पिस्तौल से मारी जिस पिस्तौल से उसने अपनी प्रेमिका की जान ली थी. अंकित ने खुद को गोली सदर थाना क्षेत्र में मारी, जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, वहीं मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि युवक के लोकेशन की जानकारी पुलिस को Facebook लाइव के जरिए ही मिली लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंकित ने खुद को गोली मार ली.
बता दें कि शुक्रवार की शाम गोली की आवाज से अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू इलाका थर्रा गया और निवेदिता नाम की युवती की मौत हो गई. इस घटना से पूरा इलाका सकते में था तो वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही थी. जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे के दोस्त थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई. वजह थी इस दोस्ती की जानकारी निवेदिता के परिजनों को होना जिस कारण निवेदिता अंकित से दूर होने लगी, यहां तक कि अंकित उसे कॉल न कर सके इसे लेकर उसने अपना सीम तक बदल लिया था लेकिन अंकित के सिर पर प्यार का जुनून चढ़ा हुआ था.
आपके शहर से (रांची)

बिहार-झारखंड के लुटेरों ने लूटा था 29 लाख कैश और ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के गहने, 5 गिरफ्तार

Bokaro Crime News : युवक का पेड़ से लटका शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

प्रेमिका ने दूसरे से की शादी तो गुस्साये प्रेमी ने खोया आपा, ससुराल पहुंचा फिर ताबड़तोड़ दागी गोलियां

Jharkhand news: किसानों को मोटे अनाजों की खेती के लिए किया जाएगा जागरूक, 15 मई को मनेगा बाजरा दिवस

CBSE Result 2023: इंश्योरेंस एजेंट की बेटी बनी…पलामू की थर्ड टॉपर, इंजीनियर बनना लक्ष्य

CBSE 10th Result 2023 : यशदीप बने जिला टॉपर, 98.6 प्रतिशत अंक किया हासिल, जानिए सफलता का राज

CBSE 12th Result : देवघर की आर्या श्री 98% लाकर बनी कॉमर्स टॉपर, बीमार होने पर 3 माह पढ़ाई से रहना पड़ा था दूर

CBSE 12th Result 2023 : मां की प्रेरणा से प्रियंका बनी साइंस टॉपर, प्राप्त किए 94 प्रतिशत अंक

CBSE 12th Result 2023 : इकलौती बेटी की पढ़ाई के लिए गांव से शहर शिफ्ट हुए परिवार, श्रुति सिंह बनी जिला टॉपर

CBSE 10th Result 2023 : अभिनव आनंद बनें गोड्डा के टॉपर, 96.62% मिले अंक

CBSE 12th Result 2023 : अनुप्रिया कुमारी 97% प्राप्त कर बनी साइंस टॉपर, एनडीए की लिखित परीक्षा कर चुकी हैं क्लियर
उसने वो कर दिया जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था. उसने अपने प्यार को ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और फिर फरार हो गया और अगले दिन ही खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 21:31 IST








