CBSE 10th Result 2023: त्वीशा ने जिले में हासिल किया प्रथम स्थान, प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक, जानिए सफलता का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश कुमार/जमशेदपुर. सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. परिणाम में लड़कियों का जलवा दिख रहा है. जमशेदपुर के साकची की रहने वाली त्विशा मुखर्जी ने 10वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है . डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय व परिवार में खुशी का माहौल है. हर तरफ से शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं.

त्विशा मुखर्जी के पिता तुषारकांत मुखर्जी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में रीजनल मैनेजर हैं व माता रूपा मुखर्जी हाउस वाइफ हैं. त्विशा ने कहा कि घर पर शुरू से पढ़ाई का माहौल रहा है. माता-पिता शुरू से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे हैं. आगे साइंस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करनी है और इंजीनियरिंग में करियर बनाना उनका लक्ष्य है.

एनसीईआरटी की किताबों पर रहा फोकस
उसने बताया कि वह रोजाना 5-6 घंटे सेल्फ स्टेडी किया करती थी. वहीं, परीक्षा के समय मॉडल प्रश्न पत्र , विगत सालों में परीक्षा में आए प्रश्न पत्रों पर ध्यान केंद्रित किया था जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया. वहीं, एनसीईआरटी की किताबों पर फोकस किया इसी का नतीजा है कि 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. साथ ही परिवार व स्कूल का भरपूर सहयोग मिला. पढ़ाई के लिए कोचिंग की मदद नहीं ली.

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्राप्त किए 100 नंबर
त्विशा को अंग्रेजी में 98 अंक , हिंदी में 95, गणित में 99, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 100 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक प्राप्त हुए हैं. उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में खास रुचि है. पढ़ाई के अलावा फोटोग्राफी और संगीत में रुचि है. समय मिले तो ड्राइंग करना भी अच्छा लगता हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 21:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें