विशाल भटनागर, मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात की जाए तो मेरठ में जब से नगर निगम सीट अस्तित्व में आई थी. एक मिथक का दौर बदस्तूर जारी था. यहां पर कभी भी सत्ताधारी पार्टी का महापौर नहीं बनता था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के हरिकांत अहलूवालिया ने इस मिथक को तोड़ दिया है. उन्होंने एक लाख सात हजार 406 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.
मेरठ नगर निगम सीट की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया को 2,35,953, ओवैसी की पार्टी एमआईएम के अनस कुरैशी को 1,28,547, सपा-रालोद गठबंधन की सीमा प्रधान को 1,15, 964 व बसपा प्रत्याशी हशमत मालिक को 54,076 मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी को 15,473, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ऋचा सिंह 6,257 वोट मिले.
ऐसे बिगड़ा गठबंधन का खेल
मेरठ में बात की जाए तो गठबंधन की तरफ से सीमा प्रधान को अपना महापौर का प्रत्याशी बनाया था. जोकि सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी है, लेकिन मेरठ में समाजवादी पार्टी अपनों को साथ नहीं ले पाई. वहीं ओबीसी की पार्टी एमआईएम मेरठ में इस तरीके से कमाल कर पाएगी, इसके बारे में किसी भी ने भी नहीं सोचा था.
आपके शहर से (मेरठ)

UP Nikay Chunav 2023: कहीं सपा नेता को पोलिंग बूथ पर गिरा-गिराकर का पीटा, तो कहीं रोने लगी उम्मीदवार

Meerut News: सीसीएसयू के स्टूडेंट्स को गर्मी से मिलेगी राहत, अब AC लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने और चांदी की कीमत ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज हुआ इतना इजाफ़ा

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने के दाम में आया फिर उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के भाव

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

सहारनपुर के देवबंद, मेरठ, चंदौली में झड़प, मतगणना के बाद 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी, पुलिसकर्मियों को आई गंभीर चोट

Meerut News : आर्टिफिशियल डिजाइनिंग कोर्स में महिलाएं कर सकती हैं स्वरोजगार, मुफ्त में मिलेगा प्रशिक्षण

Gold-silver Price in Meerut : मेरठ में लुढ़के सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, यहां देखें आज का ताजा रेट

Meerut Nagar Nigam Chunav 2023 Live: हरिकांत अहलूवालिया के सिर सजा मेरठ के मेयर का ताज, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर

Stress Free Life: अगर जूझ रहे हैं तनाव की समस्या से.. तो मेरठ में यहां काउंसलिंग से होगा नि:शुल्क समाधान
यह है अब तक का आंकड़ा
मेरठ महानगर की बात की जाए तो वर्ष 2000 से पहले मेरठ नगर पालिका में आता था. 1995 से लेकर 2000 तक बसपा के अयूब अंसारी नगर प्रमुख के पद पर कार्यरत रहे थे. उसके बाद वर्ष 2000 में सीमा का विस्तार हुआ 70 वार्ड हुए. बसपा के हाजी शाहिद अखलाक बतौर मेयर चुने गए. उस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा के राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत थे.
वर्ष 2006 में 80 वार्ड गए, तब भाजपा की मधु गुर्जर महापौर बनी. उस समय बसपा सरकार में थी. वहीं सन 2012 की बात की जाए तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी. जब नगर निगम के चुनाव हुए तो भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया महापौर पद पर नियुक्त हुए. उसके बाद 2017 में जब चुनाव हुआ तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी. लेकिन एससी कोटे से बसपा की सुनीता वर्मा महापौर चुनी गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Meerut news, Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:33 IST








