5 सुपरहिट फिल्में ठुकरा चुके हैं शाहरुख खान, ऋतिक रोशन से लेकर आमिख तक की चमक गई किस्मत, ये था कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है. शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. लेकिन कई ऐसी भी फिल्में हैं जो शाहरुख खान को ऑफर हुईं लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. इसके बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर गईं. शाहरुख खान ने जिन किरदारों को छोड़ा उन्हें सलमान खान और आमिर खान ने प्ले किया और खूब वाहवाही लूटी. हम आपको बताते हैं ऐसी है 5 फिल्में जिन्हें शाहरुख खान ने ठकरा दिया और बाद में वे सुपरहिट साबित हुईं.

1-थ्री ईडियट: आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर स्टारर फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो गया था. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 350 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. 2009 में ये एक बड़ी रकम थी. लेकिन क्या आपको बता है कि इस फिल्म को पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था. लेकिन शाहरुख खान ने व्यस्तता के कारण इसे करने से मना कर दिया था. इसके बाद ये किरदार आमिर खान को मिला था और उनकी किस्मत चमक गई थी.

2-लगान: साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान आमिर खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. डायरेक्टर आशुतोष गावरिकर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. 24 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये कमाए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगान फिल्म पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी. लेकिन किन्ही कारणों से शाहरुख खान इस फिल्म को नहीं कर पाए थे. बाद में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

3-कहो ना प्यार है: ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी. ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 80 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये रखा गया था. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक से पहले ये फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की गई थी. हालांकि शाहरुख खान ने इसे करने से मना कर दिया था.

4-रंग दे बसंती: डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती में भी शाहरुख खान को कास्ट किए जाने का फैसला लिया गया था. इसके बाद शाहरुख खान को इस फिल्म का ऑफर भी दिया गया. लेकिन किसी कारण से शाहरुख खान ये फिल्म नहीं कर पाए. बाद में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
5-जोधा-अकबर: डायरेक्टर आशुतोष गावरिकर की फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी सुपरहिट रही थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था. लेकिन ऋतिक से पहले ये रोल शाहरुख खान को ऑफर किया गया था. लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. इसके बाद ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को किया था और उनकी किस्मत चमक गई थी.

Tags: Shahrukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें