‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस के लिए साबित हुई संजीवनी, कर्नाटक में कैसे रंग लाई राहुल गांधी की मेहनत, पार्टी ने बताई वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी.
इनमें से 15 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है.
इस यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया है.

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत का बड़ा श्रेय कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया है. पार्टी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा बनाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी’ के विमर्श में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई पदयात्रा ही ‘स्पष्ट विजेता’ साबित हुई है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को 3 और भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीट पर जीत दर्ज की हैं. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीट में से कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट पर ही जीत मिली थी.

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का यह भी मानना है कि इस यात्रा ने कर्नाटक में कांग्रेस के लिए ‘संजीवनी’ का काम किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया, जो चुनावी जीत में मददगार रही. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संगठन के लिए संजीवनी रही. इस यात्रा से पार्टी संगठन और एकजुटता को ताकत मिली तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ.’’

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने कैसे जीता कर्नाटक, क्या इस हार से BJP को कमजोर समझना होगी बड़ी भूल? जानें

‘विचारों की लड़ाई में जीती कांग्रेस’
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा के विमर्श ने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े विमर्श को पराजित कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत भारतीय राजनीति में एक विशेष विमर्श के साथ आरंभ हुई, जिसका इंतजार भारत के लोग कर रहे थे.

कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब 22 दिनों तक रही. आपको वो दृश्य याद होगा कि पिछले साल अक्टूबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश में भी राहुल गांधी का भाषण जारी रहा. मुझे लगता है कि ये दृश्य लोगों के दिमाग में मौजूद रहे.’’ उनका कहना है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का संदेश कर्नाटक समेत पूरे देश में गया.

जहां से गुजरी यात्रा वहां मिली जीत
खेड़ा ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘चुनाव विमर्श की लड़ाई होती है. ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनाम भारत जोड़ो यात्रा’ के विमर्श में ‘यात्रा’ स्पष्ट विजेता है.’’ कांग्रेस के मुताबिक, उसकी यात्रा कर्नाटक के 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 सीट कांग्रेस ने जीती है. इनमें बेल्लारी जिले की बेल्लारी एवं बेल्लारी शहर विधानसभा सीट, चामराजनगर जिले की गुंडुलपेट विधानसभा सीट, चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर एवं मोलकालामुरू विधानसभा सीट और मांड्या जिले की मेलुकोट (सहयोगी), नागमंडगला और श्रीरंगपटना विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें- बजरंग दल से बजरंग बली! सोशल मीडिया पर कर्नाटक चुनाव को लेकर खूब मस्ती चली, हंसने को मजबूर कर देंगे ये मीम्स

इसके साथ ही मैसुरू जिले की नांनजनगौड़ एवं वरुणा, रायचूर जिले की रायचूर ग्रामीण विधानसभा सीट, तुमकुरू जिले की गुब्बी और सीरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांड्या जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनी थीं.

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी. यात्रा 30 सितंबर को चामराजनगर जिले से कर्नाटक में दाखिल हुई थी और यह करीब 22 दिनों तक प्रदेश में रही. करीब 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा का इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हुआ था.

Tags: Assembly elections, Karnataka Assembly Election 2023, PM Modi, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें