
पीयूष पाठक, अलवर. अलवर के सरकारी शिक्षक अब इमरान खान ऐसी शख्सियत बन गए हैं, जिनका नाम भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध हो चुका है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐप गुरु कहे जाने वाले इमरान खान की प्रशंसा लंदन में कर चुके हैं. इमरान खान पेशे से एक शिक्षक हैं. इमरान के 100 ऐप उसी दिन पूरे हुए जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड कार्यक्रम था.
ऐप गुरु इमरान ने बताया कोरोना के दौरान टेक्नोलॉजी का शिक्षा में प्रयोग की लोगों में समझ आई . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब इमरान खान की प्रशंसा की, तब उनके 50 ऐप पूरे हो गए थे. आज के समय में इमरान खान के बनाए गए एप्स को तीन करोड़ यूजर यूज कर रहे हैं. इमरान ने कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी शिक्षा के स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यूजर द्वारा बहुत तेजी से एप्स को अपनाया जाएगा. इसके लिए नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं. हम भी अपने एप्स को लगातार अपडेट कर रहे हैं, इसमें नई कंटेंट जोड़ रहे हैं. जिससे अपने फोन के माध्यम से हर बच्चा अच्छे से पढ़ाई कर सकें.
इमरान खान ने कहा कि 100 ऐप मैंने पूरे किए हैं, इसका पूरा श्रेय मैं नरेंद्र मोदी को देना चाहूंगा. अगर वह हमारा जिक्र नहीं करते हमारी प्रशंसा नहीं करते तो शायद शौक के लिए ही हम कुछ ऐप बनाकर इसे छोड़ देते. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा के बाद हमें एक लक्ष्य मिल गया कि यह अच्छा काम है इससे हमें पहचान मिली है. इसलिए हमने इसे जारी रखा और आज हम अपने 100 ऐप पूरे किए. प्रधानमंत्री मोदी के जिक्र के बाद इन ऐप को लोगों द्वारा यूज़ किया जा रहा है.
ऐप गुरु ने बताया प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारी ओर से लगभग 20 ऐप तैयार किए गए हैं. उसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के कांटेक्ट उपलब्ध है और युवा उनका लाभ भी उठा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:20 IST








