CBSE Result 2023: लाइफ इंश्योरेंस एजेंट की बेटी बनी…पलामू की थर्ड टॉपर, इंजीनियर बनना लक्ष्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. जिले में इस बार CBSE के रिजल्ट में 10वीं और 12वीं के बच्चे काफी बेहतर प्रदर्शन करते दिखे. विमला पांडे ज्ञान निकेतन स्कूल की 12वीं साइंस की छात्रा कैथेरिन पांडे 96.6 प्रतिशत लाकर पलामू की थर्ड टॉपर बनी हैं. कैथेरिन का सपना इंजीनियर बनने का है.

कैथरिन के पिता रिलाइंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट हैं. कैथरिन का सपना अपने पिता का नाम रोशन करने का है. अपनी सफलता से कैथरिन खुश हैं. उनके माता-पिता भी अपने बच्ची की सफलता पर प्रसन्न हैं. वहीं विद्यालय प्रबंधक द्वारा कैथरिन को बधाई दी गई है. साथ ही सपनों को पूरा करने का शुभकामनाएं भी दी हैं.

मन मुताबिक करती थी पढ़ाई
कैथरिन ने बताया की स्कूल के अलावा वह ट्यूशन नहीं करती थी. जब मन करता तब पढ़ाई करती थी. वहीं एग्जाम पास आ जाने के बाद मोबाइल से भी दूरी बना कर, जितना समय होता, उतना पढ़ाई करती थी. मन लगाकर प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक पढ़ाई करती थी. इसके अलावा उनका कोई खास शेड्यूल नहीं था. कैथरिन ने बताया के मेरे भैया भी टॉप किए थे. उनसे प्रेरणा लेकर मैं आगे बढ़ी हूं. मुझे 94 प्रतिशत लाने की उम्मीद थी. लेकिन ज्यादा ही मिल गए.

पिता लाइफ इंश्योरेंस एजेंट
कैथरिन ने बताया की मेरे पापा धनंजय पांडे रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट हैं. महुगांवा से आकर वह डाल्टनगंज में कार्य करते हैं. साथ ही मैं भी गांव से ही आकर यहां पढ़ाई करती हूं. शहर में हमारा घर नहीं है. मैं अपने माता-पिता दोनों के सपनों को पूरा करूंगी.

Tags: CBSE board results, Jharkhand news, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें