
कैलाश कुमार/बोकारो. सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा में बोकारो के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है. सीबीएसई के 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट में बोकारो टॉपर्स के चार बच्चे चिन्मया विद्यालय बोकारो सेक्टर-5 से हैं. आर्ट्स में चिन्मया विद्यालय की छात्रा श्रुति सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया. वहीं मेघा शर्मा ने 96.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही और नमन गढ़वाल और शुगन सिंह ने 95.4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहे.
बोकारो की आर्ट्स टॉपर श्रुति सिंह ने न्यूज़ 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें परीक्षा में टॉप कर कर बहुत अच्छा लग रहा है. सभी बड़ों के आशीर्वाद के कारण उन्हें यह सफलता मिली है. श्रुति ने बताया कि वह आगे भविष्य में समाज सेवा करना चाहती है. देश की प्रगति में हाथ बढ़ाना चाहती है. वह रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करती है. साथ ही उन्होंने हमेशा रिवीजन पर अधिक ध्यान दिया है. रिवीजन करने से चीजें अच्छे से याद रहती है. परीक्षा में तैयारी करने वाले बच्चों को सलाह दी है कि वह हमेशा अपने सिलेबस को समय पर पूरा करें साथ ही सैंपल पेपर और नोट्स पर ध्यान दें.
श्रुति की पढ़ाई के लिए बोकारो आया था परिवार
श्रुति ने अपने सफलता पर शिक्षकों को धन्यवाद कहा है. उनके मार्गदर्शन के कारण ही यह मुमकिन हो सका. श्रुति के पिता सुमंता सिंह ने बताया कि श्रुति बचपन से ही बहुत ही होनहार रही है. इसी तरह इसे आगे और भी मेहनत करनी है. उसे खूब आगे बढ़ाना है. श्रुति की माताजी इति सिंह ने बताया कि हमारी एक ही बेटी है और खास इसके पढ़ाई के लिए हम बोकारो शहर में आए ताकि वह अच्छे से पढ़ सके. श्रुति के रिजल्ट ने हम सबको को खुश कर दिया है. चिन्मया विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने श्रुति के जिला टॉप बनने पर बधाई दी. कहा कि इसी तरह वह भविष्य में आगे बढ़े और अपने परिवार का नाम रोशन करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:19 IST








