
Success Story : हम अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो जिस चीज की सबसे पहले जरूरत है, वह है दृढ संकल्प. यदि हम संकल्प कर लें तो दुनिया की कोई बाधा लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. इसका अच्छा उदाहरण आईएएस अभिलाषा शर्मा हैं. उन्होंने काफी संघर्ष किया लेकिन अंतत: वह आईएएस बनने में कामयाब रहीं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष की दास्तान सुनाई थी. उन्होंने विफलताओं से उपजी नकारात्मकताओं का सामना करते हुए कामबयाबी की इबारत लिखी.
हरियाणा में जन्म आईएएस अभिलाषा शर्मा इस वक्त गुरुग्राम में रहती हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी 2013 में शुरू की थी. उन्हें पहले तीन प्रयास में लगातार असफलता हाथ लगी. जिससे उन्हें हताशा और निराशा भी हुई. लेकिन उन्होंने नए सिरे से तैयारी शुरू की. वह 15-16 घंटे पढ़ने लगीं. उन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन रखा था.
पति का मिला सहयोग
अभिलाषा शर्मा की शादी 2017 में हो गई थी. उनके पति अंकित एक बिजनेसमैन हैं. दोनों एक दूसरे को 2015 से जानते थे. धीरे धीरे यह पहचान प्यार और शादी में बदल गई. उनके पति और ससुराल के लोगों ने भी मानसिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग किया.
चौथे प्रयास में कैसे पाई सफलता
अभिलाषा शर्मा ने चौथे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की. उनकी ऑल इंडिया 68वीं रैंक थी. उन्होंने अपने पहले तीन प्रयास में मिली असफलताओं से सीख ली और अपनी कमियों पर काम की. उन्होंने बताया कि करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए अखबार पढ़ना दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं. बेसिक्स क्लीयर करने के लिए एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें. उन्होंने बताया कि वह एप्टीट्यूड टेस्ट में कमजोर थीं. इस पर उन्होंने काम किया.
ये भी पढ़ें
Success Story : कौन है वह खूबसूरत IAS अफसर, जो स्पेशल लोगों को बांट रही है स्कूटी
चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राघव चड्ढा, लंदन से की है पढ़ाई, जानिए पूरी क्वालिफेकशन
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IAS Officer, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:27 IST








