CBSE 12th Result 2023 : आरुषि सेठ बनी 12वीं की टॉपर, दादी की प्रेरणा से बनना चाहती हैं आईएएस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए. छात्र-छात्राओं में गजब का जोश देखने को मिला. इस बार कानपुर के ज्यादातर स्कूलों में रिजल्ट बेहद अच्छा गया है. वहीं कानपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की छात्रा ने कानपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं. 12वीं की छात्रा आरुषि सेठ ने 99.20 प्रतिशत अंक लाकर कानपुर में टॉप किया है.

आरुषि सेठ कानपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 12वीं की छात्रा थी. परिणाम आते ही जब आरुषि ने अपना परिणाम देखा तो उसे एक पल के लिए विश्वास नहीं हुआ. 99.2  प्रतिशत अंक पाकर उसने कानपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं. आरुषि ने बताया कि उसने स्वयं के बनाए नोट्स से पढ़ाई की है. जिस वजह से उसे यह सफलता मिल पाई है. स्कूल के साथ ही घर पर पढ़ाई करना भी जरूरी है. वहीं आरुषि ने बताया कि वह अब यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती है. सिविल सेवा में जाना उसके जीवन का लक्ष्य है.

दादी सपने को पूरा करना लक्ष्य
आरुषि ने बताया कि उसकी दादी चाहती थी कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करें अब वह सिविल सर्विस की तैयारी करेगी और उसमें सफलता पाकर देश की सेवा करेगी. वहीं आरुषि ने बताया कि उसको पढ़ाई के अलावा स्विमिंग करना किताबें पढ़ना अच्छा लगता है. डीपीएस कल्याणपुर की प्रिंसिपल अर्चना निगम ने बताया कि इस बार परिणाम बेहद अच्छा आया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 21:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें