हाइलाइट्स
Tata Neu ऐप पर पाएं 10 फीसदी तक NeuCoins
पार्टनर टाटा ब्रांड्स पर पाएं 5 फीसदी तक NeuCoins
स्कैन एंड पे/यूपीआई पेमेंट करने पर पाएं 1.5% NeuCoins
नई दिल्ली. अगर आप टाटा न्यू (Tata Neu) के जरिए आए दिन शॉपिंग या बिल पेमेंट करते रहते हैं या यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए टाटा न्यू इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (Tata Neu Infinity HDFC Bank Credit Card) एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है.
बीते साल टाटा न्यू ने एचडीएफसी बैंक के सहयोग से 2 तरह के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को पेश किया था. कार्ड के 2 वैरिएंट हैं- टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड. इन खबर में टाटा न्यू इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के बारे में चर्चा करेंगे.
इस क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट की भी सुविधा
इस कार्ड को उन सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो रूपे कार्ड (RuPay Card) या वीजा कार्ड (VISA Card) स्वीकार करते हैं. चूंकि यह क्रेडिट कार्ड रूपे नेटवर्क पर भी आधारित है तो आप इसके जरिए आप यूपीआई सुविधा का भी लाभ ले सकेंगे. इतना ही नहीं इस क्रेडिट कार्ड के जरिए स्कैन एंड पे/यूपीआई पेमेंट पर आप 1.5 फीसदी कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं. इस क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकेंगे और पड़ोस के छोटे से दुकान पर लगे मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड (Merchant UPI QR Code) को स्कैन कर इस कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे. फिलहाल एचडीएफसी बैंक समेत 8 बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अपने कार्ड को कुछ यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं.

Tata Neu ऐप से लिया गया स्क्रीनशॉट
टाटा न्यू इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के खास फीचर्स-
- Tata Neu ऐप पर इस क्रेडिट कार्ड के जरिए नॉन-ईएमआई स्पेंड करने पर 10 फीसदी तक न्यूकॉइन्स (NeuCoins) मिलते हैं. बता दें कि Tata Neu ऐप पर 1 न्यूकॉइन्स की वैल्यू 1 रुपये होती है.
- इस कार्ड के जरिए पार्टनर टाटा ब्रांड्स पर नॉन-ईएमआई स्पेंड करने पर 5 फीसदी न्यूकॉइन्स मिलते हैं.
- इस कार्ड के जरिए नॉन-टाटा ब्रांड्स स्पेंड या कोई मर्चेंट ईएमआई स्पेंड करने पर 1.5 फीसदी न्यूकॉइन्स दिए जाते हैं.
- इस कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने पर 1.5 फीसदी न्यूकॉइन्स दिए जाते हैं. (इस कैटेगरी मेंं महीने में अधिकतम 500 NeuCoins कमा सकते हैं.)
टाटा न्यू इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के चार्जेज
>> इस कार्ड की जॉइनिंग/रिन्यूअल फीस 1499 रुपये है.
>> हालांकि सालभर में 3 लाख रुपये खर्च करने पर रिन्यूअल फीस माफ कर दी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cashback Offers, Credit card, Hdfc bank, Rupay, Save Money, Tata, Upi, Visa
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 22:02 IST








