
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को मीडिया से चर्चा में कहा कि पाकिस्तान में एक ही शख्स है जो देश को बर्बाद कर रहा है और वो है सेना प्रमुख. उसे डर है कि सत्ता में वापस आने के बाद वह अपना पद खो देंगे, लेकिन मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं करूंगा. मैंने उन्हें पहले भी चेताया था कि देश को गलत रास्ते पर मत ले जाना, अब जनता घरों से बाहर निकली है तो यह पूरी तौर पर उनकी जिम्मेदारी है. मुझे नहीं मालूम कि लाहौर में सेना के कोर कमांडर के घर पर क्या हुआ? उस समय मैं जेल में बंद था. देश के सेना प्रमुख ही देश को बर्बाद कर रहे हैं और इतना नुकसान पहुंचा रहे हैं जितना हमारे दुश्मनों ने भी नहीं पहुंचाया है.
इमरान खान ने कहा कि यह सुरक्षा का मामला नहीं है. सिर्फ एक आदमी जिम्मेदार है, वह सेना प्रमुख है. इससे पहले इमरान खान आज अल-कादिर ट्रस्ट केस में अग्रिम जमानत के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेश हुए थे. कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट केस में बड़ी राहत देते हुए 14 दिनों की जमानत दे दी है. इससे पहले हाई कोर्ट ने तोशखाना मामले में पूर्व पीएम के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई थी. अदालत परिसर के अंदर और बाहर सैकड़ों हथियारबंद पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Army Chief, Ex PM Imran Khan Arrested, Imran khan, Pakistan
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 21:50 IST








