
MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने को लेकर 13 मई की तारीख मीडिया रिपोर्ट में बताई जा रही है. लेकिन कब आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट, इसे लेकर लेटेस्ट जानकारी आ गई है. रिजल्ट 20 से 25 मई के बीच आने की संभावना है. हालांकि MP Board Result 2023 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
छात्र रिजल्ट (MP Board 10th, 12th Result 2023) चेक करने के लिए MP Board Admit Card 2023 को संभाल कर रखें. रिजल्ट (MP Board 10th, 12th Result) जारी होने के बाद छात्र MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2023) चेक कर सकेंगे. MP Board की मार्कशीट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://mpbse.nic.in/ पर क्लिक करके भी MP Board 10th, 12th Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट (MP Board 10th, 12th Result 2023) देख सकते हैं.
आपके शहर से (भोपाल)
MPBSE 10th, 12th Result 2023 एक या दो दिन में रिजल्ट जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MP Board Result 2023 लिंक तक पहुंचने के लिए निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करते रहें.
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है. वर्ष 2022 में MP Board कक्षा 12वीं के रिजल्ट (MP Board Result) का पास प्रतिशत 72.72% रहा था. लड़कों का रिजल्ट 69.94% और लड़कियों का रिजल्ट 75.64% रहा. कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
MP Board 10th, 12th Result 2023 ऐसे करें चेक
MP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका MP Board 10th, 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
MP Board 10th, 12th Result 2023 चेक करें और इसे सेव करें.
ये भी पढ़ें…
सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ये है चेक करने का Direct Link
सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mp board 10th result, Mp board results
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:07 IST








