
खरगोन. शादी में ऐसा बवंडर या बवंडर में ऐसी शादी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी. खरगोन में एक परिवार में शादी समारोह चल रहा था. मंडप सजा हुआ था कि तभी ऐसा बवंडर आया कि वो अपने साथ मंडप को तिनके की तरह उड़ा ले गया. समारोह में चीख पुकार मच गयी. लोग अपनी अपनी जान बचाकर भागे.
खरगोन जिले के कुसुंबिया गांव में शादी की खुशियां उस समय काफूर हो गयीं जब यहां आया वबंडर अपने साथ मंडप और टेंट तक उड़ा ले उड़ा. बवंडर में 45 बॉय 45 का टेण्ट, मंडप और खाने का टेंट 200 फीट ऊंचाई तक तिनके की तरह उड़ गए. टेंट को पकड़कर कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बंवडर की गति इतनी तेज थी कि लोग भी देखकर भाग खड़े हुए. आसमान से आयी ऐसी आफत देखकर ऐसी अफरातफरी मची कि बाराती और घराती सब सिर पर पैर रखकर भागे.
200 फीट की ऊंचाई तक उड़ा टेंट
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर कुसुम्बिया गांव में जबरदस्त बवंडर आया. शादी की तैयारी में लगे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले बवंडर ने 45 बाई 45 के टेंट, मंडप और खाने के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया. लोहे के पाइप पकड़कर लोगों ने टेंट को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बवंडर की गति देखकर बाराती और घराती टेंट छोड़कर भागे. बवंडर टेंट को 200 फ़ीट ऊंचाई तक उड़ा ले गया. इस दौरान शादी समारोह में लगे कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करीब 200 फीट ऊंचाई तक उड़ने के बाद एक बड़ा टेंट 11 केवी की विद्युत लाइन के तारों पर गिर गया. ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद करवायी. इससे कोई जनहानि नहीं हुई.
आपके शहर से (खरगोन)
कोई हताहत नहीं
गांव के टेरसिंह सुमाल की बेटी ज्योति की शादी थी. इस अवसर पर खेत में टेंट लगाया गया था. लगन के बाद मेहमानों को भोजन कराने की प्रक्रिया शुरू हो रही थी. इस दौरान बवंडर ने शादी समारोह की व्यवस्था को चरमरा दिया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Madhya pradesh latest news, OMG News, OMG Video
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 20:36 IST








