
अभिनव कुमार/दरभंगा. जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बेहतर सेवा उपलब्ध होने के बाद कैंसर मरीजों के लिए नई सेवा शुरू हुई है.अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. शहर में कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के इलाज हो सकेंगे. इसकी शुरूआत दरभंगा के पारस ग्लोबल अस्पताल में हुई है. मौके पर बताया गया कि कैंसर के मरीज आए दिन बढ़ते जा रहे हैं. जिसका मुख्य कारण हमारी गलत जीवनशैली और तंबाकू का सेवन है. साथ में जागरूकता की भी कमी है. ऐसे में यहां पर इसका इलाज शुरू होना कहीं न कहीं जिलावासियों की थोड़ी परेशानी कम करेगा.
दरभंगा में कुल आबादी के 2 प्रतिशत लोग इसके शिकार
कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के ट्रीटमेंट शुरू करने को लेकर डॉक्टरों की टीम बाहर से आई है. यहां के यूनिट हेड ने बताया कि दरभंगा के कुल आबादी के 2% लोग कैंसर से पीड़ित हैं. जिसको देखते हुए एक छत के नीचे कैंसर के सभी इलाज यहां शुरू किए जा रहे हैं. कैंसर विभाग के एचओडी डॉ.अभिषेक आनंद ने बताया कि कैंसर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जो तेजी से बढ़ रही है. आज के समय में हर किसी के परिवार में किसी न किसी को कैंसर है. यह सब हमारे गलत जीवनशैली और तंबाकू का सेवन करने और जागरूकता की जो कमी है समाज में उसका नतीजा है. पूरे विश्व में लगभग 2 करोड़ के आसपास नए कैंसर के मरीज का डायग्नोसिस होता है. भारत में बात करें तो लगभग 14 लाख नए मरीज हर साल डायग्नोस्टिक किए जाते हैं. जिसमें से लगभग 8 लाख कैंसर के मरीजों की मौत हो जाती है.
एचओडी ने आगे बताया कि दरभंगा में अच्छे ट्रीटमेंट का अभाव था. उसको कम करने के लिए हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि यहां मेडिकल ऑर्थोलॉजी हो या सर्जिकल ऑर्थोलॉजी की सुविधा उपलब्ध की जाएगी. वहीं यूनिट हेड अनुरेश रमन ने बताया कि यहां दो तरह के डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देखेंगे. जिसमें स्पेशलिस्ट की फीस 500 और सुपर स्पेशलिस्ट की फीस 700 रुपए होगी. कीमोथेरेपी की भी सुविधा यहां पर उपलब्ध है. इसके लिए लोगों को 50 से 80 हजार देना पड़ेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:43 IST








