
नई दिल्ली. दक्षिण कोरियाई कार निर्माता किआ इस साल जुलाई तक अपनी बेहद पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी सेल्टोस को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नए मॉडल को कुछ ऐसे क्रिएचर कंफर्ट के साथ पेश करेगी, जो फिलहाल नहीं मिल रही है. इस अपकमिंग नए मॉडल में सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक पैनोरमिक सनरूफ होगी. मॉडल के एक्सटीरियर और ओवरऑल इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे.
बात करें एक्सटीरियर की तो अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक, मिड साइज की एसयूवी सेल्टोस को एक नए फ्रंट लुक के साथ पेश किया जाएगा. जिसमें एक ट्वीक्ड फ्रंट ग्रिल और नए हेडलैंप के साथ मोडिफाइड डे-टाइम रनिंग एलईडी और फॉग लैंप होंगे. इसके अलावा, आगामी फेसलिफ्टेड मॉडल में एक बड़ा और मोडिफाइड सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक नया फ्रंट बम्पर भी होगा.
कैसा है लुक ?
कार के साइड प्रोफाइल में सबसे कम बदलाव देखे जाएंगे. अब तक देखी गई तस्वीरों से पता चला है कि कार को नए और अग्रेसिव दिखने वाले अलॉय व्हील्स के सेट के साथ पेश किया जा सकता है. हालांकि, इसके अलावा, बाकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक आउटगोइंग मॉडल की तरह ही होगा. जहां तक पिछले हिस्से की बात है, सेल्टोस फेसलिफ्ट में बूट लिड की चौड़ाई में एलईडी कनेक्टिंग लाइट बार के साथ ट्वीकड एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे.
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
अब बात करते हैं पावरट्रेन की तो 115 हॉर्सपावर और 144 एनएम के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, साथ ही 116 हॉर्सपावर और 250 एनएम के साथ 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन, दोनों ही सेल्टोस फेसलिफ्ट में रहेंगे. किआ को सेल्टोस में टर्बो-पेट्रोल इंजन को फिर से पेश किया जा सकता है. नए टर्बो-पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Car Bike News, Kia Motors India
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:48 IST








