रांची. भारतीय खेल प्राधिकरण यानी “साईं” के रांची स्थित स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर को स्थानांतरित होने से बचाने की कोशिशें राज्य स्तर पर जारी हैं. राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को इस संबंध में पत्र लिखा है. दरअसल साई के स्पोर्टस ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी और कुश्ती जैसे खेल का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया जाता है लेकिन इसमें एथलेटिक्स को छोड़कर हॉकी और फुटबॉल समेत दूसरे खेलों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित करने की खबरें लगातार आ रही थीं.
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को लिखे गये पत्र में राज्य के खेल मंत्री ने लिखा है कि हॉकी और तीरंदाजी को हजारीबाग स्थित पद्मा मैदान सेंटर में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि पद्मा में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान की व्यवस्था नहीं है. वहीं रांची में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल के मैदान और स्टेडियम उपलब्ध हैं. साई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु खिलाड़ी हर दिन अभ्यास करते हैं. भारतीय खेल प्राधिकरण के इस फैसले से रांची केंद्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
खेल मंत्री हफीजुल हसन ने पत्र में आगे लिखा है कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं. यहां के खिलाड़ियों ने खेल विद्या के हर क्षेत्र में सदैव कीर्तिमान स्थापित किया है. यहां के खिलाड़ी अत्यंत ही परिश्रमी, मेधावी, अनुशासित और प्रतिभा संपन्न है. खेल मंत्री ने आखिरी में लिखा है कि रांची में उपलब्ध खेल सुविधाओं को देखते हुए पद्मा हजारीबाग में खेल संरचनाओं के समुचित व्यवस्था होने तक उक्त खेलों से संबंधित केंद्रों को रांची में ही संचालित रहने की देने के बिंदु पर शीघ्र निर्णय लेना अपेक्षित और समीचीन होगा. आपके इस निर्णय से प्रशिक्षु खिलाड़ियों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और राज्य में खेल विद्या को निखरने में मदद मिलेगी.
आपके शहर से (रांची)

Godda News: चलती बाइक में लगी आग तो जलकर हुई खाक, देखें Video

Godda News : जल संकट दूर करने के लिए इस लिंक पर करें शिकायत, जल्द होगा निपटारा

Palamu News: पलामू में खुल रहा जोश आर्मी ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का फौज में जाने का सपना होगा पूरा

Bokaro News : देश के 5 ज्योतिर्लिंग के करना चाहते हैं दर्शन…. तो रेलवे दे रहा आपको यह सुविधा, जल्दी करें

Deoghar Airport: 1 जून से सप्ताह में 3 दिन रांची एवं 4 दिन पटना के लिए मिलेगी फ्लाइट, जानें टाइमिंग

क्या आप जानते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में हथियारों में कैसे लगाई जाती है धार, यहां देखें

पलामू की बेटी ट्विंकल ने जीता मिसेज इंडिया खिताब, बैंक में जॉब के साथ ऐसे पूरा हुआ सपना

Cyclone Mocha: झारखंड में दिखेगा साइक्लोन ‘मोचा’ का असर, रांची समेत इन जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand news: पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिशन लाइफ अभियान की शुरुआत, बच्चों ने पेंटिंग से दिया ये संदेश

IIT-ISM धनबाद में असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स की शुरुआत, 12वीं पास विद्यार्थी ले सकते इसका लाभ

Mother’s Day से पहले इमोशनल कर देगा यह Video… मां के लिए किडनी बेचने अस्पताल पहुंच गया नाबालिग बेटा
रांची के सांसद संजय सेठ भी साई स्पोर्ट्स सेंटर पर आये संकट को लेकर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को मंगलवार को ही पत्र लिखा था. सांसद संजय सेठ बुधवार को मोरहाबादी स्थित साई स्थित तीरंदाजी सेंटर पहुंचे थे. वहां से उन्होंने फोन पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक से प्रशिक्षु खिलाड़ियों की बात भी करायी थी, जिस पर खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि रांची स्थित साई सेंटर बंद नहीं होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:43 IST








