टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बड़ी कार्रवाई, 99 अफसर-कर्मियों का ट्रांसफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से है जहां टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बड़े पैमाने पर तबादले किये गए हैं. जानकारीक के मुताबिक तिहाड़ जेल के 99 अफसरों और कर्मचारियों के तबादले
किये गए हैं. तिहाड़ में ये तबादले डीजी तिहाड़ संजय बेनीवाल के आदेश पर किये गए हैं.

जिन लोगों के तबादले हुए हैं उनमें 11 डिप्टी सुपरीटेंडेंट, 12 असिस्टेंट, 15 हेड वार्डन, 56 वार्डन और
4 ड्राइवर शामिल हैं.  DG जेल ने टिल्लू हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए ये कार्रवाई की है और बड़े स्तर पर तिहाड़ जेल में DG ने तबादले के आदेश दिये हैं. एक साथ बड़े पैमाने पर हुए तबादले के बाद तिहाड़ जेल में हड़कंप की स्थिति है.

मालूम हो कि बीते सप्ताह अल सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टरों के दो गुटों में आपस में भिड़ंत हो गई थी. इस दौरान आरोपियों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू के गल्ले छाती और अन्य जगहों पर वार किए थे. बाद में जेल प्रशासन टिल्लू को अस्पताल ले गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई थी. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में एक शूटऑउट हुआ था, जिसका मास्टरमांइड टिल्लू था. वह तिहाड़ जेल में बंद था. तिहाड़ जेल में घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. वहीं, बाद में जेल प्रशासन ने कुछ पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया था.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: Delhi news, Tihar jail

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें