लू से बचाती है कच्ची अमिया और पुदीने से बनी ये देसी ड्रिंक, 1 गिलास भी है असरदार, फायदे जानकर रोज पियेंगे आप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्‍वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी ये ड्रिंक बहुत ही फायदेमंद होता है.
इसमे मौजूद सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट्स मेंटेन रखता है.

Raw Mango Drink For Summer: गर्मी के मौसम के लिए अगर आप कोई देसी और हेल्‍दी ड्रिंक की तलाश में हैं तो आपको आम पन्‍ना जरूर ट्राई करना चाहिए. यह स्‍वाद में तो अच्‍छा है ही, सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं से भी हमें दूर रखने में ये मदद कर सकता है. खासतौर पर जो लोग गर्मी के मौसम में धूप में काम करते हैं या जिन्‍हें बहुत अधिक आउटडोर ट्रैवल करना पड़ता है, उन्‍हें जरूर आम पन्ना का सेवन करना चाहिए.

इस तरह घर पर बनाएं आम पन्ना

सामग्री
कच्‍ची अमिया- 1 उबली हुई
पुदीना की पत्तियां- 4 से 5
नींबू का रस- एक चम्‍मच
काला नमक, जीरा चीनी- स्‍वादानुसार

बनाने की विधि
पहले कच्ची अमिया को उबालें और इसे ठंडा होने दें. जब ये ठंडा हो जाए तो इसका गूदा निकाल लें और मसल कर पीस लें. अब इसमें पुदीने के क्रंच की हई पत्तियां, भूना जीरा और काला नमक डालें. अब इसे मिक्‍सी में ब्‍लेंड कर लें. अब इसमें जरूरत के हिसाब से ठंडा पानी मिलाएं और नींबू और थोड़ी सी चीनी मिला दें. ड्रिंक तैयार है.

आम पन्ना पीने के फायदे

लू से बचाए
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होती है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है. ऐसे में अगर आप धूप या गर्म हवा में रहें तो लू के शिकार हो सकते हैं. ऐस में आप आम पन्‍ना का सेवन करें. इसमे मौजूद सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने का काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें: सुनहरे रंग के इन बीजों से घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान

डायजेशन के लिए अच्‍छा
आम पन्ना पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता और आंतों को क्‍लीन करने में भी मदद करता है. इसके सेवन से कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती. गैस और अपच की समस्‍या भी दूर रहती है.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में भीगे अखरोट खाएंगे तो दिमाग हो जाएगा तेज, डायबिटीज का रिस्क होगा कम! 5 फायदे कर देंगे हैरान

 हाइड्रेट करे
आप पन्‍ना शरीर में पानी की कमी को दूर करने का भी काम करता है. इसके सेवन से शरीर में हाइड्रेशन अच्‍छा रहता है और हम एनर्जी से भरा महसूस करते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Healthy food, Lifestyle, Summer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें