गौहर खान के घर गूंजी किलकारी, नन्हे मेहमान के आते ही खुशी से झूम उठा परिवार, खुद पोस्ट कर बताई जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी हैं. गौहर ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. गौहर खान ने पोस्ट कर बताया कि 10 मई को उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. बेटे के जन्म के बाद से पूरा परिवार जश्न में डूबा है. गौहर को मां बनने पर अनुष्का शर्मा समेत तमाम सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है.

gauhar khan gave birth baby boy, gauhar khan became mother, gauhar khan baby boy, gauhar khan gave birth to son, gauhar khan son,

गौहर खान ने बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी.

गौहर खान बीते कुछ महीनों से अपने घर पर ही प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही थीं. गौहर लगातार अपनी फोटो भी फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं.  गौहर खान ने बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी. गौहर खान और जैद के बीच उम्र का भी काफी अंतर है. इसके बाद भी दोनों की दोस्ती हुई थी. दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने बाद में शादी कर ली. अब बॉलीवुड का यह कपल पेरेंट्स बन गया है. पेरेंट्स बनने पर गौहर खान को लगातार बधाइयां आ रही हैं.

12 साल छोटे लड़के से हुआ था गौहर खान को प्यार
गौहर खान ने अपने से 12 साल छोटे जैद दरबार से शादी की थी. गौहर खान और जैद की मुलाकात एक सुपरमार्केट में हुई थी. यहां पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई. दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बात करने लगे. कुछ ही दिनों तक बात करने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. 2020 में गौहर ने जैद से शादी कर ली थी.

Tags: Gauhar Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें