विक्रम जागरवाल/ बीकानेर. सेरूणा थाना क्षेत्र के गोपालसर गांव में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.इस वारदात में चोर एक घर में रखे 6 लाख रुपए और 39 तोले सोने-चांदी के जेवरात भी पार कर ले गए.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेरूणा थाना पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया और एफएसएल टीम औरडॉग स्क्वायड से वारदात स्थल से सबूत जुटाए.
आपके शहर से (बीकानेर)

Churu News : किसान की बेटी को हेलीकाप्टर से लेने पहुंचा दूल्हा, देखने के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव

Bikaner News : रोजाना गांव से शहर पढ़ाने आता है यह नेत्रहीन शिक्षक, नेत्रहीन बच्चों का संवार रहा भविष्य

Bhilwara News : बागवानी शुरू करनी है तो इस तारीख तक करें आवेदन, मिलेगा यह सरकारी लाभ

Nagaur News : यह मंदिर है स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना, सीमेंट-बजरी नहीं बल्कि पत्थरों को जोड़कर है बना

Bikaner News : कंपनी की छटनी में चली गई नौकरी.. तो शुरू किया कुल्फी का काम, गजब का रखा नाम

Sachin Pilot के जन संघर्ष पद यात्रा में हो गया कुछ बहुत बड़ा! | Ashok Gehlot | Rajasthan news

घर, परिवार, पैसा और सांसारिक सुख को त्याग 22 साल की उम्र में साध्वी बनी अंकिता; देखें फोटो

अब कार में हेलमेट ना पहनने पर कट गया चालान! | Alwar | Rajasthan | #shorts

न मंगनी न सगाई, लड़कियों को नजर लड़ाने की छूट, मिनटों में बन जाता है सात जन्मों का रिश्ता

Sachin Pilot की यात्रा से Congress की दूरी, Dotasara बोले ‘कार्रवाई पर AICC लेगी बड़ा फैसला’ #shorts

Tonk News: बाइक पर ही हुआ मरीज का इलाज | Rajasthan News | #shorts
जानकारी के अनुसार गोपालसर गांव के सत्तुराम बुडिया के घर पर किसी समय चोरों ने सेंधमारी की.घर के मालिक की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे.किसी समय अज्ञात चोर घर में घुसे और वहां अलग-अलग कमरों में रखी अलमारियां तोड़ कर वहां से सोने चांदी के जेवरात पार कर ले गए.साथ ही एक अलमारी में रखे 6 लाख रुपए की नगदी पर भी अज्ञात चोर हाथ साफ कर गए.चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने जेवरात के खाली बॉक्स औरसंदूक को घर के बाहर फेंक दिया.सुबह जब वह लोग उठे तो देखा कि घर में अलमारियां खुली पड़ी थी और उनमें रखा सामान भी अस्त-व्यस्त था.इस पर उन्होंने अलमारियों और लोहे के बक्सों को संभाला तो पता लगा कि घर में रखा कीमती सामान चोरी हो गया है और अलमारी में रखे रुपए भी चोरी हो गए है.
गांव में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरें
गोपालसर गांव में जिस घर में चोरों ने अपनी करतूत की है उस घर में सीसीटीवी कैमरें नहीं लगे थे.इतना ही नहीं पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरें नहीं लगे हैं.ऐसे में चोरों का पता लगाना पुलिस के लिए और भी मशक्कतभरा हो गया है.पुलिस ने मौके पर से संदिग्ध लग रहे फुट प्रिंट लिए हैं और अन्य सबूत भी मौके पर से संग्रहित किए गए हैं.इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bikaner news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 19:08 IST








