MP : बजरंगबली की भक्ति में लीन बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संग लगाए जयकारे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुना. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां बहुसंख्यक वोट बटोरने धार्मिक सियासत में लगी हुई हैं. अब सियासत बजरंग बली के नाम पर हो रही है और हनुमानभक्ति में अभी नया नाम बागेश्वर धाम का है. गुना में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेताओं ने करवाया. दिग्विजय सिंह के राघोगढ़ किले में शास्त्री का दिव्य दरबार लगा. गुना में दशहरा मैदान में भी कार्यक्रम हुआ जिसमें बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए.

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुना पहुंचे. यहां उन्होंने दिव्य दरबार लगाया. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राघोगढ़ किले में शास्त्री का कार्यक्रम हुआ. दिग्विजय के बेटे राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह और भाई चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल हुए और मंच से जय बजरंगबली के नारे लगाए.

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात
बीजेपी के नेताओं ने भी बजरंगबली के प्रति भक्ति दिखाने में कसर नहीं छोड़ी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले गुना के दशहरा मैदान पहुंचे थे. यहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने भी मंच से भगवान हनुमान के जयकारे लगाए.

बड़ी संख्या में तैनात हुआ पुलिस बल
बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने चुनाव से पहले धार्मिक सियासत शुरू कर दी है. प्रदेश में अलग-अलग जगह विशाल कार्यक्रम किए जा रहे हैं इनमें पार्टियों के दिग्गज नेता हनुमान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में हजारों लोग इकट्ठे हुए थे.

Tags: Bageshwar Dham, Guna News, Jyotiraditya Scindia, Madhya pradesh news, MP politics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें