
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के आगे फौज और सरकार की हार हुई है. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध ठहराते हुए तुरंत रिहा करने का आदेश दे दिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री के साथ न्याय नहीं हुआ है. सुनवाई के दौरान इमरान खान का दर्द भी कोर्ट के सामने छलक पड़ा. जिओ न्यूज की खबर के मुताबिक, इमरान ने बताया कि उन्हें अगवा कर डंडे मारे गए और उनके साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया गया. इमरान ने बताया कि उन्हें कोर्ट से पाकिस्तानी रेंजर इस तरह घसीट कर लेकर गए जैसे वह कोई बड़े आतंकवादी हों
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Imran khan, Pakistan news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 18:55 IST








