KKR vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, कोलकाता नाइटराइडर्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. जीत की रथ पर सवार कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की क्रिकेट टीमें आईपीएल 2023 के अपने 12वें लीग मैच में टकरा रही हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टॉप 4 में जगह बनाना चाहेंगी. दोनों टीमों के एक समान 10-10 अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स पिछले 3 मैच से हार झेलने पर मजबूर है. ऐसे में उसकी कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी. हालांकि केकेआर को उसके घर में हराना राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा. यह मुकाबला केकेआर के स्पिनर बनाम राजस्थान के बैटर के बीच हो रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आंकड़ों की बात की जाए तो, पलड़ा कोलकाता के पक्ष में भारी है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 27 मैच खेले गए हैं जिसमें 14 मैच कोलकाता ने जीते हैं जबकि 12 मुकाबलों में राजस्थान विजयी रहा है. केकेआर के स्पिनर इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा की जोड़ी स्पिन डिपार्टमेंट में इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रही है. सुनील नारायण अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित 11

कोलकाता नाइट राइडर्सः वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा/ उमेश यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शार्दुल ठाकुर.

राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, संदीप शर्मा.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें